Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में काट रहे थे सजा

Sajjan Kumar Death: 1984 के सिख-विरोधी दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का तिहाड़ जेल में निधन हो गया.

Sajjan Kumar Death

कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन हो गया

Sajjan Kumar Death: कांग्रेस के पूर्व सांसद और दिल्ली के चर्चित नेता सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया. 1984 के सिख-विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था. अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सज्जन कुमार का राजनीतिक सफर

23 सितंबर 1945 को दिल्ली में जन्मे सज्जन कुमार ने 1970 के दशक में राजनीति में कदम रखा. उन्होंने दिल्ली नगर निगम के पार्षद के तौर पर शुरुआत की और बाद में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने. 1980, 1991 और 2004 में वह लोकसभा के लिए चुने गए. बाहरी दिल्ली की राजनीति में उनका प्रभाव माना जाता था और वह संजय गांधी के करीबी नेताओं में गिने जाते थे.

1984 के दंगों ने बदली राजनीतिक तस्वीर

सज्जन कुमार का नाम 1984 के सिख-विरोधी दंगों के कई मामलों में सामने आया. उन पर भीड़ को भड़काने, हत्या और हिंसा से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए थे. दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर 2018 को पालम कॉलोनी मामले में उन्हें दोषी ठहराया था. इस मामले में पांच सिखों की हत्या और गुरुद्वारे को आग लगाने के आरोप शामिल थे. अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई.

इसके बाद फरवरी 2025 में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सरस्वती विहार मामले में भी सज्जन कुमार को दोषी करार दिया. इस मामले में जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से जुड़े आरोप थे और उन्हें यहां भी उम्रकैद की सजा मिली. हालांकि, दंगों से जुड़े हर मामले में फैसला उनके खिलाफ नहीं गया. सुल्तानपुरी और जनकपुरी-विकासपुरी से जुड़े मामलों में उन्हें बरी भी किया जा चुका था.


ये भी पढ़ें: ‘न केवल देशविरोधी है, बल्कि…’, कांग्रेस की पूरा ‘वंदे मातरम’ न गाने की हठ, अमित शाह ने लगा दी तगड़ी क्लास


2018 में दोषसिद्धि के बाद सज्जन कुमार ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उनका राजनीतिक जीवन लगभग खत्म हो गया और उन्होंने अपने अंतिम वर्षों का बड़ा हिस्सा जेल में बिताया. अब उनके निधन के साथ 1984 के दंगों से जुड़े एक लंबे और बेहद विवादित कानूनी अध्याय का महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital