Urdu Conclave 2026

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.

Weather

दिल्ली-NCR के ऊपर घने काले बादल और तेज बारिश का प्रतीकात्मक सिनेमैटिक दृश्य

Weather Update Today: मानसून की विदाई का समय भले ही नजदीक आ चुका हो, लेकिन इसके तेवर अभी भी ढीले पड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 सितंबर 2026 (Aaj ka Mausam) को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, जाते-जाते मानसून कई राज्यों में अपनी जोरदार छाप छोड़ने वाला है.

एक साथ 4 वेदर सिस्टम एक्टिव(Weather Update Today)

मौसम विभाग के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ 4 खतरनाक वेदर सिस्टम एक्टिव हैं. दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और कच्छ के ऊपर बना लो-प्रेशर एरिया अब पाकिस्तान की तरफ बढ़ गया है, जिससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है. इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, ओडिशा-बंगाल तट पर अपर एयर सर्कुलेशन और कर्नाटक से तमिलनाडु तक ट्रफ लाइन एक्टिव है. इन चारों सिस्टम के कॉकटेल से देश भर में भारी नमी और बारिश का दौर जारी है.

दिल्ली में 20 सितंबर तक रिमझिम फुहारें(Rain Alert September 2026)

राजधानी दिल्ली में आज (Aaj ka Mausam) काले बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी होगी. दिल्ली का अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 24°C रहने का अनुमान है, जहां 20 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा. दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 16 सितंबर को बारिश का सिलसिला जारी रहने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

19 सितंबर से मानसून की विदाई(Monsoon Withdrawal)

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी (Withdrawal) के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी. हालांकि, विदाई से ठीक पहले राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं, बिजली कड़कने और भारी बारिश की कड़ी चेतावनी दी गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read