Urdu Conclave 2026

भाव गिरे लेकिन सोना खरीदना हुआ महंगा, जानें जेब पर लगेगी कितनी चपत?

Gold Hallmarking Fee 2026: आज गोल्ड मार्केट में सोने के भाव थोड़े गिरे हैं लेकिन आम लोगों के लिए ज्वेलरी खरीदना महंगा हो गया है. क्योंकि, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने सोने की हॉलमार्किंग फीस बढ़ा दी है. जानिए आपकी जेब पर कितना असर होगा?

Gold Silver Price Today, Gold Price Today, Silver Price Today

Gold Hallmarking New Charges: अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. अब सोने के गहने खरीदते समय सिर्फ मेकिंग चार्ज ही नहीं, बल्कि पहले से काफी ज्यादा हॉलमार्किंग फीस चुकानी होगी. भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने सोने की शुद्धता की गारंटी देने वाली हॉलमार्किंग फीस में सीधे 66.7 प्रतिशत की भारी-भरकम बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें 14 सितंबर 2026 से पूरे देश में लागू हो चुकी हैं.

कितनी हो गई है नई हॉलमार्किंग फीस? (Gold Hallmarking Charges)

अभी तक सोने के हर एक पीस पर हॉलमार्किंग के लिए 45 रुपये वसूले जाते थे. अब इसे बढ़ाकर सीधे 75 रुपये प्रति आर्टिकल कर दिया गया है. मतलब साफ है कि हर एक गहने के पीछे 30 रुपये की सीधी बढ़ोतरी कर दी गई है. इसके अलावा, यदि कोई कम मात्रा में गहने टेस्टिंग के लिए भेजता है तो उसके लिए न्यूनतम कंसर्नमेंट चार्ज 200 रुपये तय किया गया है. इतना ही नहीं BIS द्वारा हॉलमार्किंग केंद्रों से ली जाने वाली फीस 7.5 रुपये प्रति आर्टिकल कर दी गई है, जोकि कम से कम 20 रुपये होगी.

आम ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर? (Gold Hallmarking Fee Hike)

भले ही यह फीस सीधे तौर पर ज्वैलर्स और हॉलमार्किंग सेंटरों के बीच का शुल्क हो, लेकिन व्यापारिक नियमों के तहत इस बढ़े हुए खर्च का बोझ ग्राहकों की जेब पर ही पड़ता है. जो ग्राहक एक साथ तीन या उससे अधिक आभूषण खरीदते हैं, वे प्रति आभूषण 75 रुपये के हिसाब से इसे मैनेज कर लेते हैं.

ये भी पढ़ें: किसे, कब, कितना और कहां देना होगा चार्ज? जानें UPI के नए नियमों पर विदेशों में असर

लेकिन जो छोटे खरीदार या मध्यम वर्ग के लोग हैं जो कभी-कभार सिंगल पीस (जैसे एक अंगूठी या झुमका) खरीदते हैं, उनके लिए यह लागत काफी भारी महसूस होगी. ज्वैलरी कंपनियां इस बढ़े हुए खर्च को इनडायरेक्ट टैक्स या मेकिंग चार्जेस के जरिए ग्राहकों से वसूल सकती हैं, जिससे कुल बजट बिगड़ सकता है.

क्या चांदी के गहनों पर भी बढ़ा है खर्च? (Gold hallmarking fee increased)

इस पूरे बदलाव के बीच चांदी के ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. भारतीय मानक ब्यूरो ने चांदी की हॉलमार्किंग फीस में कोई बदलाव नहीं किया है. चांदी के गहनों और आर्टिकल्स पर पुरानी दर यानी 35 रुपये प्रति आर्टिकल का शुल्क ही लागू रहेगा. चांदी के एक कंसाइनमेंट के लिए न्यूनतम फीस 150 रुपये तय की गई है, जबकि BIS द्वारा केंद्र से 3.5 रुपये प्रति आर्टिकल (न्यूनतम 15 रुपये प्रति कंसाइनमेंट) लिया जाएगा.

Gold Hallmarking Fee 2026, Gold Hallmarking Charges, BIS India, BIS New Rules 2026, Gold Hallmarking, Gold Jewellery, Gold Purity, Gold Rate, Gold Price, Jewellery Market, Silver Hallmarking Fee, Gold Hallmarking Fee Hike, Rs 75 Hallmarking Fee, BIS Hallmarking Rates, Gold News, Gold Buying, गोल्ड हॉलमार्किंग फीस, बीआईएस, सोना महंगा, सोने की शुद्धता, हॉलमार्किंग चार्ज, गोल्ड न्यूज़



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read