Bharat Express DD Free Dish

बिहार के जमुई-समस्तीपुर के बाद अब बांका…सरेआम लड़की से छेड़छाड़, चप्पल से भी पीटा; VIDEO वायरल

Bihar Banka Viral Video: बिहार के बांका स्थित मंदार पर्वत पर युवती से कथित छेड़छाड़, मारपीट और ऑनलाइन पैसे वसूलने का मामला सामने आया है.

Bihar Banka

Bihar Banka Viral Video: बिहार में जमुई और समस्तीपुर की शर्मनाक घटनाओं का शोर अभी थमा भी नहीं था कि अब बांका जिले से महिला सुरक्षा को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार, अश्लील हरकतों और चप्पल से सरेराह पिटाई का दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.

इतना ही नहीं, बेखौफ मनचलों ने पीड़िता और उसके दोस्त को बंधक बनाकर ऑनलाइन रुपए भी ऐंठ लिए. वीडियो सामने आते ही बांका पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

जमुई बाद अब बांका में वारदात(Bihar Banka Viral Video)

बिहार में सरेराह लड़कियों को निशाना बनाने का घिनौना ट्रेंड रुकने का नाम नहीं ले रहा है. जमुई में नाबालिग से बदसलूकी और समस्तीपुर में बांध बाइपास पर ‘बैड टच’ की वारदात के बाद अब बांका का मंदार पर्वत मनचलों की गुंडागर्दी का गवाह बना है. खुलेआम एक युवती को घेरकर अश्लील हरकतें करने और उस पर हाथ-चप्पल उठाने का यह वायरल वीडियो बिहार में पुलिस के इकबाल पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

 

अश्लीलता की हदें हुईं पार

पुलिस जांच में सामने आया कि दरिंदों की हैवानियत सिर्फ छेड़खानी तक ही सीमित नहीं रही. आरोपियों ने लड़की और उसके साथ मौजूद दोस्त के साथ सरेराह बदसलूकी की, युवती को चप्पल से पीटा और डरा-धमकाकर ₹1500 अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर भी करवा लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद बेखौफ दबंगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया.

22 सितंबर को वायरल हुआ वीडियो

बांका पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस नोट के मुताबिक यह खौफनाक वारदात (Bihar Banka Viral Video) इसी साल 3 जून की है. हालांकि, घटना का वीडियो 22 सितंबर की दोपहर करीब 2:45 बजे सोशल मीडिया सेल के जरिए बौंसी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा तक पहुंचा. इसके तुरंत बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मंदार पर्वत पहुंचकर घटनास्थल का सत्यापन किया और वीडियो के आधार पर जांच शुरू की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read