Komal Rani reply to Sunita Ahuja: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा के साथ कथित रिश्तों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार ने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों पर कड़ा पलटवार किया है. शनिवार को सोशल मीडिया पर लंबा नोट साझा करते हुए कोमल ने सुनीता द्वारा लगाए गए “घर तोड़ने” के आरोपों का जवाब दिया और उन पर गंभीर आरोप मढ़े.
‘जो घर पहले से टूटा हो, उसे कौन तोड़ेगा?’
कोमल रानी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा कि जो घर पहले से ही बिखरा हुआ हो, उसमें किसी तीसरे पर घर तोड़ने का आरोप लगाना बेतुका है. उन्होंने कहा,
“जो औरत अपने ही पति को वर्षों से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही हो, उसकी बद्दुआएं कभी किसी को नहीं लगतीं. हमारे देश के लोग इतने नासमझ नहीं हैं कि बिना सोचे-समझे किसी के झूठे आरोपों पर यकीन कर लें.”
निजी विवाद को सार्वजनिक करने पर उठाए सवाल
पारिवारिक मामले को मीडिया में उछालने पर नाराजगी जताते हुए अभिनेत्री ने सवाल किया कि यह कैसा दर्द है जिसे सुलझाने की जगह सार्वजनिक तमाशा बनाया जा रहा है. उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए आरोप लगाया कि एक पुरुष को काम से रोकना, मानसिक तनाव देना और घर बैठाकर बर्बाद करने की कोशिश करना किसी समर्पित पत्नी का काम नहीं हो सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि जो चीजें चारदीवारी में नहीं साधी जा सकतीं, उनके लिए जनता की सहानुभूति बटोरी जा रही है.
मंदिर में सुनीता के बयान के बाद बढ़ा विवाद
कोमल ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सुनीता अपने किसी भी एजेंडे में उनका नाम घसीटना तुरंत बंद करें. उन्होंने पोस्ट के अंत में लिखा, “भगवान हर अच्छे आदमी को ऐसी चालाक औरतों से बचाए.” गौरतलब है कि यह विवाद तब गरमाया जब सुनीता आहूजा ने कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शन के दौरान मीडिया के सामने भावुक होते हुए कहा था कि उनका घर अकारण तोड़ा जा रहा है और उन्होंने ‘जेन जी’ व महिलाओं से समर्थन की अपील की थी.
‘अब हम बनब…’ भरत तिवारी के घर पहुंचे पवन सिंह, भतीजी ने बांधी राखी, पावरस्टार ने दिया न्याय का भरोसा
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


