सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
Gold Silver Price Today: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय सर्राफा बाजार में ग्राहकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बाजार खुलते ही सोने और चांदी के भाव में हल्की नरमी देखने को मिली है, जिससे उन लोगों के चेहरे पर थोड़ी मुस्कान जरूर आ सकती है जो इन दिनों खरीदारी करने का मन बना रहे हैं. आइए जानते हैं कि आज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं का क्या हाल है.
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो Comex पर आज सोने और चांदी की चाल में थोड़ा अंतर देखने को मिला है. ग्लोबल मार्केट में जहां सोना बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करता नजर आया, वहीं चांदी के भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई. Comex पर सोना चढ़कर करीब 4,200.40 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया है, जबकि चांदी थोड़ी फिसलकर 60.380 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी.
घरेलू बाजार और MCX पर फिसले दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार के उलट, देश के घरेलू बाजार में आज सोना और चांदी दोनों ही चमक खोते नजर आए. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना लगभग 150 रुपए की गिरावट के साथ 1,49,535 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है. वहीं अगर चांदी की बात करें तो इसमें करीब 500 रुपए की बड़ी गिरावट आई है, जिसके बाद एमसीएक्स पर चांदी 2,22,400 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है.
ये भी पढ़ें- 51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन
अलग-अलग कैरेट में सोने के रोजाना भाव
शहरों के बुलियन मार्केट और खुदरा बाजार पर नजर डालें तो अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के दाम इस प्रकार हैं:
24 कैरेट सोना: बाजार में शुद्ध सोना करीब 1,49,630 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है.
22 कैरेट सोना: आम तौर पर गहने बनाने के इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट गोल्ड लगभग 1,37,161 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
18 कैरेट सोना: इस वैरायटी का सोना गिरकर लगभग 1,12,223 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है.
चांदी का खुदरा भाव: बुलियन मार्केट में चांदी की चमक फीकी पड़ने के बाद यह लगभग 2,22,750 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है.
अगर आप भी इन दिनों सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो बाजार के ये ताज़ा आंकड़े आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं. खरीदारी करने से पहले अपने शहर के लोकल ज्वेलर्स से सटीक और फाइनल रेट्स की जानकारी जरूर ले लें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




