मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) को संचालित कर रहे अडानी समूह ने मुंबई के ऐतिहासिक टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. अडानी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अडानी और अरुण बंसल ने मंगलवार को एयरपोर्ट की एयरलाइन ऑपरेटर्स कमेटी (AOC) के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की.
इस बैठक में अडानी समूह के नेतृत्व ने सभी एयरलाइन कंपनियों को आश्वस्त किया कि T1 के इस बड़े कायाकल्प के दौरान उड़ानों के संचालन में किसी तरह की रुकावट नहीं आने दी जाएगी और शीतकालीन शेड्यूल (Winter Schedule) के दौरान सभी ऐतिहासिक स्लॉट पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे.
जीत अडानी का एयरलाइंस को भरोसा
अडानी समूह की प्राथमिकता मुंबई के यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराना है. जीत अडानी और एयरलाइन प्रतिनिधियों के बीच हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बुनियादी ढांचे के बड़े अपग्रेड के साथ-साथ उड़ानों के सुचारू संचालन में संतुलन बनाना था. बैठक के दौरान यह तय किया गया कि अगले दो हफ्तों के भीतर एक संयुक्त वर्किंग ग्रुप (Joint Working Group) का गठन किया जाएगा, जो टर्मिनल 1 के पुनर्विकास की विस्तृत कार्यान्वयन योजना (Implementation Plan) तैयार करेगा.
एयरलाइन कंपनियों ने भी अडानी समूह के इस व्यापक विजन का स्वागत किया है और आगामी ग्रीष्मकालीन शेड्यूल (Summer Schedule) से ट्रैफिक को संतुलित करने में अपना पूरा सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है.
नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्टिंग और अगला खाका
अडानी समूह ने एयरलाइंस के नेटवर्क और स्लॉट प्रबंधन को आसान बनाने के लिए पूर्ण समर्थन का वादा किया है. यदि कोई भी एयरलाइन कंपनी अपने परिचालन को निर्माणाधीन नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) पर शिफ्ट करना चाहती है, तो अडानी एयरपोर्ट्स की टीम उसे हर संभव मदद प्रदान करेगी.
दोनों पक्षों के बीच अब अगली समीक्षा बैठक 28 अक्टूबर को आयोजित होगी, जिसमें पुनर्विकास के अगले चरणों को अंतिम रूप दिया जाएगा. अडानी समूह के प्रवक्ता ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य मुंबई के नागरिकों को एक अत्याधुनिक और वैश्विक मानकों वाला इंटरनेशनल एयरपोर्ट देना है.
यह भी पढ़ें: AI की सुनामी के लिए तैयार भारत! अडानी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी Jabil मिलकर देश में बनाएंगे सर्वर और कूलिंग सिस्टम
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


