US नेवी को बधाई के चक्कर में बड़ी फजीहत
US Navy Birthday: अमेरिकी नौसेना आज अपना 251वां स्थापना दिवस मना रही है. पूरे अमेरिका में जश्न का माहौल है. इस खास मौके पर अमेरिकी नेताओं में बधाई देने की जैसे होड़ लग गई है, लेकिन इसी जल्दबाजी में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के कई बड़े नेताओं से एक बड़ी चूक हो गई, जो अब चर्चा का विषय बन गई है. बधाई संदेश तो दे दिया, लेकिन फोटो लगाने में गड़बड़ कर दी. नेताओं ने अमेरिकी युद्धपोत समझकर भारतीय नौसेना के युद्धपोतों की तस्वीरें पोस्ट कर दीं. इस लिस्ट में जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन पी केम्प का नाम भी शामिल है. जैसे ही लोगों ने इस गलती को पकड़ा, सोशल मीडिया पर किरकिरी शुरू हो गई.
बता दें कि अमेरिकी नौसेना की स्थापना 1775 में ब्रिटेन से आजादी के एक साल पहले हुई थी. इस दौरान अमेरिकी नौसेना ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ एक जंग छेड़ रखी थी.
US नौसेना को दी बधाई
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन पी. केम्प ने लिखा कि, अमेरिका के स्थापना के शुरुआत से ही यूएस नेवी ने देश की रक्षा की है. उसने समुद्र में आजादी की हिफाजत की है.
Those are Indian warships https://t.co/xbjhfb1Ux9
— Dave Brown (@dave_brown24) October 13, 2026
उन्होंने आगे कहा कि हम यूएस नेवी के जन्मदिन पर उन नाविकों के जज्बे को सलाम करते हैं जिन्होंने अपनी सेवा, त्याग और हिम्मत से इस विरासत को आगे बढ़ाया है.
रिवर्स सर्च ने खेल किया खराब
इस बधाई संदेश में ब्रायन ने एक तस्वीर भी शेयर की है. जिसमें एक लाइन में 3 युद्धपोत आते दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों पर ‘हैपी बर्थडे यूएस नेवी’ लिखा गया है.
जॉर्जिया के गवर्नर के पोस्ट करते ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इंटरनेट खबरी तुरंत तस्वीरों को रिवर्स सर्च कर इसकी सच्चाई उजागर कर दी.
पत्रकार ने खोली पोस्ट की पोल
द वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेव ब्राउन की भी नजर इस पोस्ट पर पड़ी. उन्होंने तुरंत ब्रायन को टैग करते हुए इस तस्वीर की सच्चाई बताई. उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि यह तस्वीरें भारतीय युद्धपोतों की है.
ये भी पढ़ें- अमेरिकी चुनाव में बंट रही रेवड़ी! ट्रंप ने किया वादा, हर व्यक्ति को देंगे 5 हजार डॉलर
इन तस्वीरों में दिख रहे तीन युद्धपोत भारतीय नौसेना के INS व्यास, INS गोदावरी और INS ब्रह्मपुत्र की हैं. इस तस्वीर को साल 2008 में एक अमेरिकी फोटोग्राफर ने कैद की थी. उस समय भारत और अमेरिकी नौसेना संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में भाग ले रही थीं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





