Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है. मेला ग्राउंड में सजे भव्य पंडाल में बंगाली संस्कृति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है.

CR Park Delhi Durga Puja 50th Year Celebration Photo Story Mela Ground

CR Park Delhi Durga Puja: देश की राजधानी दिल्ली में शारदीय नवरात्रि के साथ ही दुर्गा पूजा का भव्य उत्सव शुरू हो चुका है. ‘मिनी बंगाल’ के नाम से मशहूर दक्षिणी दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में इस बार उत्सव की खुशी दोगुनी है, क्योंकि यहां की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा अपने 50वें वर्ष (गोल्डन जुबली) में प्रवेश कर चुकी है. मेला ग्राउंड में सजे विशाल पंडाल, बंगाली संस्कृति की जीवंत झलक और श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ देखिए यह खास फोटो स्टोरी.

आस्था और परंपरा का संगम

दिल्ली के चितरंजन पार्क स्थित मेला ग्राउंड में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है. भव्य पंडाल में बंगाली परंपरा, आस्था और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है.

उत्तर भारत का सबसे बड़ा आयोजन
पांच दशकों से चली आ रही इस परंपरा में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था नजर आ रही है. उत्तर भारत के सबसे बड़े पूजा पंडालों में शामिल यह आयोजन इस बार बेहद खास है.

कारीगरों की अद्भुत कलाकारी
पंडाल की भव्य सजावट से लेकर मां दुर्गा के स्वागत तक कारीगरों की दिन-रात की मेहनत साफ झलकती है. हर छोटे-बड़े इंतजाम को इस बार बहुत विशेष रूप दिया गया है.

श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
मां दुर्गा के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो चुका है. पूरा मेला ग्राउंड भक्ति और भजनों के उल्लास से सराबोर दिख रहा है.

मिनी बंगाल की सांस्कृतिक झलक
ढाक की धुन और बंगाली व्यंजनों की खुशबू के साथ चितरंजन पार्क का माहौल बिल्कुल कोलकाता जैसा नजर आ रहा है. यह आयोजन राजधानी की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करता है.

मां दुर्गा का भव्य स्वागत
मेला ग्राउंड पूरी तरह मां दुर्गा के स्वागत के लिए तैयार है. 50वें वर्ष की यह स्वर्णिम यात्रा दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत और लोगों के अटूट जुड़ाव का प्रतीक बनी हुई है.

यह भी पढ़ें:प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital