Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

AIIMS में क्यों भर्ती करना पड़ा केजरीवाल का कटआउट? भरे मंच से अमित शाह ने सबको बताया

Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तीखा तंज. बोले- यमुना में डुबकी लगाते ही कटआउट भी बीमार हो गया.

Amit Shah on Arvind Kejriwal Yamuna Dip

Amit Shah targets Arvind Kejriwal: जब राजनीति में व्यंग्य और चुटीले तंज का तड़का लगता है, तो पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है. गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने 62वें जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ऐसा व्यंग्य कसा कि मंच से लेकर पंडाल तक लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

अमित शाह ने द्वारका में दिल्ली जल बोर्ड की 8,941 करोड़ रुपये की लागत वाली 43 महत्वाकांक्षी यमुना पुनरुद्धार और सीवरेज परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने यमुना की ऐतिहासिक बदहाली का ठीकरा पिछली सरकारों पर फोड़ते हुए केजरीवाल के यमुना में डुबकी लगाने के पुराने वादे की ऐसी पोल खोली कि बात सीधे ‘अस्पताल’ तक जा पहुंची.

‘कटआउट को डुबकी लगवाई तो वो भी बीमार पड़ गया’ (Amit Shah on Arvind Kejriwal Yamuna Dip)

अमित शाह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसने यमुना के शुद्धिकरण के नाम पर सिर्फ बहाने बनाए और राजनीति की, उसकी हकीकत दिल्ली की जनता भली-भांति जान चुकी है. यमुना की गंदगी और राजनीतिक वादों पर तंज कसते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि

“केजरीवाल जी, आपने दिल्ली की जनता से तीन बार वादा किया था कि आप यमुना के पानी में डुबकी लगाएंगे. आपने तो खुद कभी डुबकी नहीं लगाई, लेकिन जब आपके कार्यकर्ताओं ने आपके कटआउट को यमुना में डुबकी लगवाई, तो वो बेजान कटआउट भी बीमार पड़ गया और उसे एम्स (AIIMS) में भर्ती कराना पड़ा!”

कूड़े के पहाड़ पर शाह का एक्शन प्लान

अमित शाह ने बताया कि पिछले 30 वर्षों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों के दौरान रोजाना करीब 2,000 टन कचरा और अनट्रीटेड सीवेज यमुना में बहाया जाता रहा. अब दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तीनों जगह भाजपा की सरकारें होने के चलते ट्रिपल-इंजन की रफ्तार से काम शुरू हुआ है.

  • 8,941 करोड़ का निवेश: द्वारका से दिल्ली जल बोर्ड की 43 परियोजनाओं (10 का लोकार्पण और 33 का शिलान्यास) की शुरुआत.
  • 2029 तक का लक्ष्य: मई 2029 से पहले यमुना को पूरी तरह स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाकर जनता को सौंपने का पक्का संकल्प.
  • 40% काम पूरा: केंद्र, उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व प्रवेश वर्मा की टीम ने बेहद कम समय में यमुना सफाई का 40 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है.
  • कूड़े के पहाड़ों की विदाई: गाजीपुर और भलस्वा से 2.17 करोड़ मीट्रिक टन कचरा साफ कर 100 एकड़ जमीन को मुक्त कराया गया है.
  • हर घर सीवर और शुद्ध जल: अगले तीन साल के अंदर दिल्ली के हर घर को सीवरेज नेटवर्क और 24 घंटे पीने योग्य शुद्ध पानी से जोड़ा जाएगा.

दिल्ली के बाद पंजाब से भी ‘आप’ का करेंगे सफाया

गृह मंत्री ने दिल्ली के बाद पंजाब की राजनीति को लेकर भी आम आदमी पार्टी को सीधे निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि मंगलवार को अपने पंजाब दौरे के दौरान उन्होंने देखा कि वहां नशे का काला कारोबार तेजी से फैला है और दिल्ली हारने के बाद केजरीवाल पंजाब में डेरा जमाकर वहां के मुख्यमंत्री के कामकाज में बाधा डाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कार है या हथियारों का घर? खरगोन में मिले इतने हथियार कि चकरा जाएगा दिमाग

अमित शाह ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि केजरीवाल जी, (Kejriwal Cutout AIIMS Amit Shah Speech) बहाने की राजनीति बहुत लंबी नहीं चलती. जनता को सिर्फ नतीजे चाहिए. मेरे पास आपकी हर बात का जवाब है, लेकिन वह जवाब मैं तब दूंगा जब अगले चुनाव में पंजाब से भी आपकी सरकार को हम उखाड़कर फेंक देंगे और 2029 तक वहां नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म कर देंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital