Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी और 12 प्रमुख फ्लाइट्स को मुंबई एयरपोर्ट से यहां शिफ्ट किया जाएगा.

Adani Airports Indigo Navi Mumbai International Flights Expansion 2027

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में हवाई यात्रियों के सफर को बेहद आसान बनाने के लिए अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) और देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने एक बड़ा और रणनीतिक फैसला लिया है. अदाणी समूह के प्रबंधन वाले नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से फरवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू कर दिया जाएगा. इस नई शुरुआत का सबसे बड़ा मकसद मुंबई में दोहरे एयरपोर्ट सिस्टम को पूरी क्षमता के साथ विकसित करना और यात्रियों को बिना किसी परेशानी के विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी देना है.

CSMIA से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होंगी उड़ानें

अदाणी एयरपोर्ट्स के साथ मिलकर तैयार की गई इस योजना के तहत इंडिगो छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) से अपनी 12 दैनिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करेगी. शुरुआती चरण में बहरीन, रियाद, दम्माम, जेद्दा, मदीना, कुवैत, रास अल खैमाह, फुजैराह, मस्कट, ढाका और जकार्ता जाने वाली फ्लाइट्स को नवी मुंबई से ऑपरेट किया जाएगा. इसके साथ ही काठमांडू के लिए भी एक नई दैनिक उड़ान शुरू होगी. फरवरी से जुलाई 2027 के बीच इंडिगो का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क नवी मुंबई से 12 बड़े शहरों तक फैल जाएगा.

अदाणी एयरपोर्ट्स का विजन

अदाणी ग्रुप का यह कदम मुंबई के मौजूदा एयरपोर्ट पर उड़ानों का दबाव कम करने और यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत दिलाने की दिशा में एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है. छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का 2030 तक पुनर्विकास होना है, जिसे देखते हुए क्षमता का यह समायोजन बेहद जरूरी था. जब उड़ानें नवी मुंबई शिफ्ट होंगी, तो पुराने एयरपोर्ट पर इंडिगो को एशिया, अफ्रीका और यूरोप के लिए नई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स शुरू करने का मौका मिलेगा.

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने साफ किया है कि चरणबद्ध बदलाव का मुख्य मकसद परिचालन में किसी भी तरह की बाधा को रोकना है. आवश्यक मंजूरी मिलते ही उड़ानों की अंतिम तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा. इससे आम यात्रियों के पास यात्रा के कई नए और बेहतर विकल्प मौजूद होंगे.

यह भी पढ़ें: 25,000 रुपये की SIP या 5 लाख का निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फायदा?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital