Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘मौत को मात देने वाले भारतीय पायलट पर गर्व..!’ कैप्टन स्मित मच्छार को मिला UAE का सर्वोच्च सम्मान

UAE ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और विमान के क्रू को उड़ान के दौरान संकट में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिष्ठित ‘ऑर्डर ऑफ जायेद II’ (फर्स्ट क्लास) सम्मान दिया.

Smit Machchhar UAE Award: आसमान में मौत के मुंह से 174 बेकसूर यात्रियों की जिंदगी खींच लाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smit Machchhar) की बहादुरी का डंका अब पूरी दुनिया में बज रहा है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपनी जमीन पर एक ऐतिहासिक और बेहद भव्य समारोह आयोजित कर कैप्टन स्मित और उनके जांबाज क्रू को देश के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक और सैन्य सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायेद II (Order of Zayed II)’ (फर्स्ट क्लास) से नवाजा है.

जब घायल हाथ में ब्रेस पहने कैप्टन स्मित मंच पर पहुंचे, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें इस असली हीरो के अदम्य साहस और समर्पण को देखकर गर्व से भर गईं.

राष्ट्रपति शेख मोहम्मद ने लगाया गले(Smit Machchhar UAE Award)

इस ऐतिहासिक सम्मान समारोह के दौरान यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने आगे बढ़कर भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को अपने गले से लगा लिया और उनकी बहादुरी को सलाम किया. इस मौके पर दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और दोनों अमीरात के शाही परिवारों के कई वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहे.

दुबई के क्राउन प्रिंस और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद ने क्रू के सभी सदस्यों को पदक सौंपते हुए कहा कि संकट की उस खौफनाक घड़ी में जिस तरह इस टीम ने तुरंत निर्णय लिया और अपनी जान की परवाह किए बिना यात्रियों को बचाया, वह पूरी दुनिया के एविएशन सेक्टर के लिए एक मिसाल है.

जब कॉकपिट बन गया था जंग का मैदान

यह पूरी घटना 30 सितंबर की है, जब दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट हवा में थी. विमान के भीतर अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब ओमान के सह-पायलट ने ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान लेने के नापाक इरादे से कॉकपिट के भीतर ही कैप्टन स्मित पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया.

गंभीर रूप से लहूलुहान होने और दर्द से तड़पने के बावजूद कैप्टन स्मित ने एक पल भी गंवाए बिना अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और कॉकपिट का दरवाजा खोलकर क्रू व यात्रियों को खतरे का संकेत दे दिया. इसके बाद यात्रियों और क्रू ने मिलकर हमलावर को-पायलट को दबोच लिया. बाद में यूएई के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद सैफ अल शम्सी ने भी इसकी पुष्टि की थी कि आरोपी सह-पायलट का मकसद बड़े पैमाने पर तबाही मचाना था.

ये भी पढ़ें-योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: गाय पर 40 हजार रुपये तक मदद, कैशलेस इलाज, 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे समेत 22 प्रस्ताव मंजूर

‘ऑर्डर ऑफ जायेद II’ का ऐतिहासिक महत्व

बता दें कि ‘ऑर्डर ऑफ जायेद II’ यूएई का एक बेहद प्रतिष्ठित राजकीय सम्मान है, जो देश और मानवता के लिए असाधारण, साहसिक और उत्कृष्ट योगदान देने वाली विश्व स्तर की हस्तियों को ही प्रदान किया जाता है. कैप्टन स्मित को यह सम्मान मिलने से न सिर्फ यूएई और भारत के कूटनीतिक रिश्ते और मजबूत हुए हैं, बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय प्रोफेशनल्स का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital