Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने अपने ट्रेड और प्रीमियम उत्पाद मिश्रण को मजबूत किया है.

Ambuja Cements Q2 FY27 Financial Results Trade Mix Growth

AI IMAGE

Ambuja Cements Q2 Results: देश की दिग्गज सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं. वैश्विक अनिश्चितताओं, मानसून के प्रभाव और ऊर्जा की बढ़ी कीमतों जैसी बाहरी बाधाओं के बावजूद कंपनी ने अपने कारोबार में मजबूती बनाए रखी है. इस दौरान कंपनी की कुल सीमेंट बिक्री 16.5 मिलियन टन दर्ज की गई है. कंपनी प्रबंधन का कहना है कि लागत प्रबंधन और उत्पाद की गुणवत्ता पर फोकस करने से मुश्किल हालात में भी बेहतरीन नतीजे हासिल करने में मदद मिली है.

कारोबार और वित्तीय आंकड़े

अंबुजा सीमेंट्स के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक विनोद बहती ने बताया कि कंपनी ने इस तिमाही में अपने ट्रेड वॉल्यूम में 8.6 प्रतिशत की शानदार सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है. इसके साथ ही कुल ट्रेड बिक्री में ट्रेड शेयर 6 फीसदी बढ़कर 74 प्रतिशत पर पहुँच गया है, जबकि प्रीमियम उत्पादों की हिस्सेदारी भी 2 फीसदी बढ़कर 37 प्रतिशत हो गई है.

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन से कुल राजस्व 9,197 करोड़ रुपये रहा है, जबकि ऑपरेटिंग एबिटा (EBITDA) 1,271 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. कंपनी की वित्तीय स्थिति बेहद मजबूत है और यह पूरी तरह से कर्जमुक्त (डेब्यू-फ्री) बनी हुई है, जिसके पास 1,070 करोड़ रुपये की नकदी और नकद समतुल्य संपत्तियां मौजूद हैं. साथ ही, इसे क्रिसिल,केयर और इक्रा जैसी दिग्गज एजेंसियों से उच्चतम ‘AAA / A1+’ क्रेडिट रेटिंग मिली हुई है.

नए प्लांट और वन सीमेंट प्लेटफॉर्म की ओर कदम

कंपनी ने अपनी उत्पादन क्षमता को विस्तार देते हुए दूसरी तिमाही में दहेज, सलाई बनवां और कलंबोली में कुल 4.6 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) क्षमता वाले नए प्लांट चालू किए हैं. इसके अलावा बठिंडा और जोधपुर पेन्ना जैसे संयंत्रों में भी उत्पादन तेजी से बढ़ाया जा रहा है.

शेयरधारकों की मजबूत सहमति से एसीसी और ओरिएंट सीमेंट के अंबुजा सीमेंट्स में विलय की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है, जिसे वित्त वर्ष 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. इस ‘वन सीमेंट प्लेटफॉर्म’ के जरिए कंपनी की संरचना सरल होगी और परिचालन दक्षता में और ज्यादा सुधार आएगा. हरित ऊर्जा के इस्तेमाल और डिजिटल तकनीकों को बढ़ावा देने के साथ-साथ कंपनी आने वाले महीनों में उद्योग की औसत से बेहतर विकास दर हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें: बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital