Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कैसे हटेंगे पीएम मोदी? रामदास आठवले ने राहुल गांधी को बताई ट्रिक

Ramdas Athawale To Rahul Gandhi On PM Modi: अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने इस बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पीएम मोदी को सत्ता से हटाने की ट्रिक बताई है. उनके बयान के बाद लोग कहने लगे हैं कि अगर मान गए तो उन्हें 100 फीसदी सफलता मिल सकती है.

Ramdas Athawale To Rahul Gandhi On PM Modi

Ramdas Athawale To Rahul Gandhi On PM Modi: केंद्र सरकार और विपक्षी दलों के बीच चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची की समीक्षा (SIR) को लेकर घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है. अब केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और ‘इंडिया’ गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि देश संविधान के दायरे में चलता है और पीएम मोदी को हटाने का रास्ता सड़क पर आंदोलन करना नहीं, बल्कि चुनावी मैदान है.

वोटर लिस्ट की समीक्षा (SIR) पर दिया पूरा हिसाबविपक्ष द्वारा उठाए जा रहे ‘वोट चोरी’ और बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने के आरोपों का खंडन करते हुए आठवले ने 13 करोड़ मतदाताओं की समीक्षा का पूरा ब्योरा सामने रखा. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य चुनाव को पूरी तरह पारदर्शी बनाना था.

  • 6.2 करोड़ नाम: वे लोग थे जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके थे और उनके नाम अन्य जगहों पर भी दर्ज थे.
  • 2.8 करोड़ मतदाता: जिनका निधन हो चुका था, उनके नाम नियमानुसार हटाए गए.
  • 3 करोड़ मतदाता: जिन्होंने अपने पते की जानकारी समय पर अपडेट नहीं की थी.
  • लगभग 1 करोड़ मतदाता: जो एक जिले से दूसरे जिले या गांवों से मुंबई जैसे बड़े महानगरों में आ गए थे, ताकि दो जगहों पर एक ही व्यक्ति का नाम न रहे.

इंडिया गठबंधन भारी परेशानी में है- Ramdas Athawale

रामदास आठवले ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव समेत तमाम विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आज की राजनीतिक स्थिति से पूरी तरह बौखलाए हुए हैं.

ये भी पढ़ें: मोकामा के ‘छोट सरकार’ की विधायकी पर मंडराया काला साया! 7 दिन का अल्टीमेटम, क्या खत्म होगा अनंत सिंह का राज?

उन्होंने (Ramdas Athawale) केंद्र सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, जहां गरीबों को मुफ्त राशन, पक्के मकान, जनधन खाते और बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं. आठवले ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि विपक्ष को सत्ता में आना है तो वे अगले चुनावों का इंतजार करें, क्योंकि जनता के समर्थन से ही देश की दिशा तय होती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital