Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘भारत का हाल भी नेपाल-बांग्लादेश…’. इरफान अंसारी के बयान से झारखंड में बवाल

Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश को संभाल रखा है, वरना 40 लाख छात्र भारत को बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात में पहुंचा देते. उनके बयान पर बीजेपी ने इस्तीफे की मांग की है, जबकि कांग्रेस उनके समर्थन में उतर आई है.

irfan-ansari-bangladesh-nepal-statement-bjp-demands-resignation

इरफान अंसारी के बयान पर बवाल

Irfan Ansari: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार उनके बयान में बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात का जिक्र है. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने देश को संभाल रखा है, वरना 40 लाख छात्र भारत को बांग्लादेश और नेपाल जैसी स्थिति में पहुंचा देते. उनके इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति में घमासान मच गया है.

मंत्री के बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है. पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है. बीजेपी का कहना है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे मंत्री का इस तरह का बयान गंभीर है. पार्टी ने इसे देश के हालात को लेकर गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी बताया है.

बीजेपी ने हेमंत सोरेन से मांगा जवाब

इरफान अंसारी के बयान के बाद झारखंड बीजेपी ने कांग्रेस और हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया है. बीजेपी प्रवक्ता संदीप वर्मा ने मंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे और बर्खास्तगी की मांग की है. बीजेपी का कहना है कि मुख्यमंत्री को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए.

कांग्रेस ने किया मंत्री का बचाव

वहीं, इस पूरे विवाद में कांग्रेस अपने मंत्री के साथ खड़ी नजर आ रही है. झारखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने इरफान अंसारी के बयान का समर्थन किया है. पार्टी का कहना है कि मंत्री ने कुछ गलत नहीं कहा है. कांग्रेस के मुताबिक, विपक्ष को उनकी बात इसलिए चुभ रही है क्योंकि उन्होंने सच बोला है.

ये भी पढ़ें- नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष का किया था मर्डर, धनतेरस पर तीनों बदमाशों का हो गया एनकाउंटर; पटना में कोहराम

इस विवाद के बीच अब सबकी नजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर है. सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री अपने मंत्री के बयान पर कोई कार्रवाई करेंगे या फिर इस मामले में चुप्पी बनाए रखेंगे? फिलहाल बीजेपी मंत्री की बर्खास्तगी की मांग पर अड़ी है, जबकि कांग्रेस उनके बचाव में उतर आई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital