Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लालकृष्ण आडवाणी के 100वें वर्ष में प्रवेश पर गृह मंत्री अमित शाह का दिल जीतने वाला संदेश

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश के वरिष्ठ नेता और ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी को उनके 99 वर्ष पूरे कर 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.

Amit-Shah-Wishes-LK-Advani-100th-Year-2026

फाइल फोटो

भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक, देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और वरिष्ठ राजनेता लालकृष्ण आडवाणी के 99 वर्ष पूरे कर अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने के ऐतिहासिक अवसर पर देश भर से शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें आदरपूर्वक नमन करते हुए बधाई दी है.

“संघर्ष, त्याग और तपस्या से भरा रहा है जीवन”

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “राष्ट्रसेवा के पर्याय, भाजपा के शिल्पकार व सिद्धांतनिष्ठ राजनेता आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी आज 99 वर्ष पूर्ण कर अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. अमित शाह ने रेखांकित किया कि एक साधारण परिवार से निकलकर भाजपा के संस्थापक सदस्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के उपप्रधानमंत्री तक की हर भूमिका में आडवाणी जी ने जनसेवा और राष्ट्र प्रथम की अनूठी मिसाल पेश की है.

विचारधारा के प्रति अटूट समर्पण

अमित शाह ने उनके संघर्ष और तपस्या भरे जीवन को याद करते हुए कहा कि आडवाणी जी ने अपने पूरे राजनीतिक सफर से यह साबित किया है कि मातृभूमि और विचारधारा के प्रति समर्पण ही हर भाजपा कार्यकर्ता की असली पहचान होती है.

ये भी पढ़ें: सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

गौरतलब है कि 8 नवंबर 1927 को जन्मे लालकृष्ण आडवाणी का यह जन्मदिन इस बार दीपावली के पावन पर्व के साथ पड़ा है, जिससे पूरे देश और भाजपा परिवार के लिए यह उत्सव और भी अधिक खास बन गया है. सोमनाथ से अयोध्या तक की ऐतिहासिक रथ यात्रा और राम जन्मभूमि आंदोलन में उनके निर्णायक योगदान को याद करते हुए गृह मंत्री ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ आयु की प्रार्थना की है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital