प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली के अवसर पर देश के पीएम मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र (करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस) में पहुंचकर सुरक्षा बलों के जवानों के साथ त्योहार मनाने की देश भर में सराहना हो रही है. इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और प्रेरणादायी संदेश साझा करते हुए इसे देश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि करार दिया है.
पहली नक्सल-मुक्त दीपावली
अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि हर दीपावली पर मोदी जी उन वीर जवानों के बीच पहुँचते हैं जो अपने घरों से दूर रहकर देश को सुरक्षित बनाए रखते हैं. आज मोदी जी बस्तर के उन्हीं जंगलों में जवानों के साथ दीपावली मना रहे हैं, जहां कभी नक्सली आतंक का कहर था. उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले पांच दशकों में यह पहली ऐसी दीपावली है जब भारत का हर एक कोना नक्सलवाद के काले साए और आतंक के दंश से पूरी तरह मुक्त हो चुका है.
हर दीपावली पर मोदी जी उन वीर जवानों के बीच पहुँचते हैं जो अपने घरों से दूर रहकर देश को सुरक्षित बनाए रखते हैं।
आज मोदी जी बस्तर के उन्हीं जंगलों में जवानों के साथ दीपावली मना रहे हैं, जहाँ कभी नक्सली आतंक का कहर था। पाँच दशकों में यह पहली दीपावली है, जब देश नक्सलवाद के दंश से मुक्त हो चुका है और यह जीत हमारे जवानों के साहस, शौर्य व समर्पण की है।
यह दीपावली उन वीरों के पराक्रम व बलिदान को समर्पित है, जिन्होंने देश की सुरक्षा व शांति के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। कृतज्ञ राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।
— Amit Shah (@AmitShah) November 8, 2026
वीर जवानों के बलिदान और पराक्रम को नमन
गृह मंत्री ने इस सफलता का पूरा श्रेय सुरक्षा बलों के अदम्य साहस, शौर्य और त्याग को देते हुए कहा कि यह दीपावली देश की शांति और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले उन अमर वीरों के बलिदान को समर्पित है. गौरतलब है कि मई 2026 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वयं बस्तर क्षेत्र को पूरी तरह नक्सल-मुक्त घोषित किया था.
ये भी पढ़ें: सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?
अब दीपावली के दिन प्रधानमंत्री का स्वयं उन जंगलों में जाकर जवानों के साथ दीप जलाना, उनके साथ समय बिताना और उनके हौसले को बढ़ाना इस बात का प्रतीक है कि राष्ट्र अपने अन्नदाताओं और सुरक्षा प्रहरियों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद अब बस्तर में सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों के निर्माण के साथ विकास की एक नई बयार बह रही है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.






