Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

आतंक मचाने आ गया चक्रवात ‘आकवान’, पश्चिम बंगाल में नदियां और समुद्र उफान पर, मछुआरों पर लगा रोक

Cyclone Akvan: चक्रवात ‘आकवान’ के असर से दक्षिण 24 परगना और सुंदरबन में भारी बारिश हो रही है. नदियां और समुद्र उफान पर हैं. प्रशासन ने मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक लगाई है और बक्खाली-गंगासागर में पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ा दी है.

cyclone-akvan-impact-sundarbans-heavy-rainfall

सुंदरबन में चक्रवात आकवान का असर

Cyclone Akvan: चक्रवाती तूफान ‘आकवान’ के असर से पश्चिम बंगाल का मौसम खतरनाक हो गया है. दक्षिण 24 परगना जिले में बुधवार रात से ही लगातार भारी बारिश हो रही है. सुंदरबन के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं. नदियों और समुद्र में जबरदस्त उफान देखा जा रहा है. हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है. मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई है और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र बक्खाली और गंगासागर में समुद्र में नहाने वाले पर्यटकों पर नजर रखी जा रही है. उनकी सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस के जवानों को तैनात किया गया है. समुद्र तट पर माइकिंग के जरिए लगातार लोगों को सतर्क किया जा रहा है और समुद्र के करीब जाने से बचने की सलाह दी जा रही है.

धान की फसल पर भी मंडराया खतरा

लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है. धान की खेतों में पानी भरने लगा है. किसानों को डर है कि अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो फसल को नुकसान हो सकता है. प्रशासन ने हालात पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग प्रशासनिक भवनों में कंट्रोल रूम बनाए हैं.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है. ऐसे में तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

Cyclone Akvan

कोलकाता में भी बारिश का अनुमान

कोलकाता में भी अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और कई दौर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. गरज के साथ बारिश के अलावा एक-दो बार तेज बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

19 नवंबर की सुबह 6:30 बजे से 20 नवंबर की सुबह 6:30 बजे तक कोलकाता में कुल 52.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 98 फीसदी और न्यूनतम 91 फीसदी रही.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism