Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

PM मोदी से सम्राट चौधरी तक, ओम बिरला को जन्मदिन पर नेताओं ने दी बधाई

Om Birla Birthday: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं ने बधाई दी. नेताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की.

om-birla-birthday-pm-modi-wishes

ओम बिरला को जन्मदिन पर नेताओं ने दी बधाई

Om Birla Birthday: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उनके संवैधानिक ज्ञान, सरल स्वभाव और सदन के संचालन में उनकी भूमिका की तारीफ की. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने भी उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा,

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उनका सहृदय स्वभाव और संवैधानिक समझ सदन के सार्थक संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने का उनका दृढ़ संकल्प हर किसी को प्रेरित करता है. ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे एवं सदैव स्वस्थ रखे.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पोस्ट में लिखा, “लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं!”

सम्राट चौधरी ने भी दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूं. राष्ट्रसेवा के आपके प्रयास निरंतर देश को नई दिशा प्रदान करते रहें.”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों एवं सदैव स्वस्थ व प्रसन्न रहें.”

दीया कुमारी ने दी शुभकामनाएं

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें, ईश्वर आपको दीर्घायु जीवन प्रदान करें.”

ये भी पढ़ें- भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, मोदी के साथ अयोध्या-जनकपुर ट्रेन का करेंगे उद्घाटन

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने एक्स पर लिखा कि प्रखर वक्ता, सरल-सहज एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी लोकसभा अध्यक्ष तथा कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से सांसद ओम बिरला को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपके दूरदर्शी, संयमित और संतुलित नेतृत्व ने संसद में लोकतांत्रिक परंपराओं को नवीन ऊर्जा दी है. संवाद, सहयोग और सार्थक विमर्श की संस्कृति स्थापित कर आपने जनहित को सर्वोपरि रखने वाली राजनीति का आदर्श प्रस्तुत किया है. राष्ट्र निर्माण की दिशा में आपका निरंतर योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism