लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिन पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं. दोनों शीर्ष नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए संदेश साझा करते हुए संविधान की गहरी समझ, सहज नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की जमकर प्रशंसा की. पीएम मोदी और अमित शाह ने सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने और संसदीय परंपराओं की गरिमा बनाए रखने में बिरला की भूमिका को बेहद अहम बताया.
पीएम मोदी ने की सहृदय व्यक्तित्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में ओम बिरला को एक सहृदय व्यक्तित्व का धनी बताया. उन्होंने कहा कि संविधान को लेकर उनकी गहरी समझ और सरल स्वभाव लोकसभा के प्रभावी संचालन में बड़ी भूमिका निभाते हैं.
माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनका सहृदय स्वभाव और संवैधानिक समझ सदन के सार्थक संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने का उनका दृढ़ संकल्प हर किसी को प्रेरित करता है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे एवं सदैव स्वस्थ रखे।
@ombirlakota
— Narendra Modi (@narendramodi) November 23, 2026
पीएम मोदी ने लिखा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने के प्रति बिरला की दृढ़ प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणादायक है. संसदीय कार्यवाही में उनके योगदान को सराहते हुए प्रधानमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की.
अमित शाह बोले- सदन की कार्यवाही को दी सार्थक दिशा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ओम बिरला को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लंबे अनुभव और विवेक की सराहना की. शाह ने कहा कि बिरला अपने कुशल नेतृत्व और विधायी मामलों की बारीक समझ के जरिए लोकतांत्रिक परंपराओं को लगातार मजबूत कर रहे हैं.
माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री @ombirlakota जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। अपने व्यापक अनुभव व सूझबूझ से आप सदन की कार्यवाही को सार्थक दिशा देने और लोकतांत्रिक मूल्यों व संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) November 23, 2026
उन्होंने उल्लेख किया कि सदन में अनुशासन बनाए रखने और सार्थक चर्चा सुनिश्चित करने में लोकसभा अध्यक्ष का योगदान सराहनीय है. गृह मंत्री ने ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और लंबे जीवन की प्रार्थना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी संसद की कार्यवाही को इसी तरह नई दिशा देते रहेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





