Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

दोस्त की बीवी पर आया दिल, शादी की जिद पर अड़ा युवक; हाईटेंशन टावर पर चढ़ मचाया बवाल

संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने वाला युवक शादी की जिद लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया. उसने प्रेमिका को मौके पर बुलाने की शर्त रखी.

Sant Kabir Nagar Youth Climbs High Tension Tower Over Love For Friend Wife Demands Marriage Rescued By Police

संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ऐसा अजीबोगरीब वाकया सामने आया, जिसने पूरे गांव को हैरत में डाल दिया. यहां एक युवक अपने ही दोस्त की पत्नी से प्रेम कर बैठा और उससे शादी कराने की जिद लेकर सीधे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया. युवक को ऊंचाई पर चढ़ा देख गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घंटों चले मान-मनौव्वल और पुलिस की समझाइश के बाद आखिरकार युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका, जिसके बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

दुघरा कला गांव में मचा हड़कंप

यह पूरा मामला धनघटा इलाके के दुघरा कला गांव का है. जानकारी के मुताबिक, गांव का रहने वाला एक युवक अपने दोस्त की पत्नी को चाहने लगा था और उससे शादी करना चाहता था. इसी जुनून में मंगलवार को वह अचानक हाईटेंशन टावर पर जा चढ़ा.

ग्रामीणों ने नीचे से आवाज लगाकर उसे उतरने के लिए काफी समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा. ऊपर से युवक ने साफ कहा कि जब तक उसकी प्रेमिका को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा. उसकी इस हरकत से गांव में काफी देर तक अफरातफरी और तनाव का माहौल बना रहा.

पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

हाईटेंशन टावर पर युवक के चढ़ने की खबर मिलते ही धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने युवक से बातचीत शुरू की और उसे शांत करने की कोशिश में जुट गए.

बताया जा रहा है कि पुलिस महिला को भी मौके पर बुलाने का प्रयास कर रही थी ताकि युवक को समझाया जा सके. काफी देर तक चली मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में कामयाब रही. युवक के नीचे उतरने के बाद ही मौके पर जुटी भीड़ शांत हुई और हालात सामान्य हो सके.

यह भी पढ़ें: तीन शादियां, 16 लाख की ठगी और चौथे से शादी की तैयारी; कानपुर की दुल्हन का भंडाफोड़

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest