Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरमकुंडम पहाड़ी पर मौजूद दीपथुन पर कार्तिकेय दीप नहीं जलाने के मामले में दायर अवमानना याचिका पर 27 नवंबर को सुनवाई करेगा. दायर अवमानना याचिका पर जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच के समक्ष मेंशन कर तत्काल सुनवाई की मांग की, जिसपर कोर्ट तैयार हो गया.
आदेश का पालन न होने पर अवमानना याचिका और तत्काल सुनवाई
20 नवंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने केवल इस वर्ष के लिए एक अस्थाई व्यवस्था के तहत 24 नवंबर को दीपथुन पर दीप जलाने की अनुमति दी थी. इसके बावजूद 24 नवंबर को दीपथुन पर दीप नहीं जलाया गया और परंपरागत रूप से उचि पिल्लैयार मंदिर के पास ही दीप को प्रज्वलित किया गया. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का पालन नहीं होने पर मूल याचिकाकर्ता रामा रविकुमार और हिंदू धर्म परिषद की ओर से मदुरै के जिला कलेक्टर निशांत कृष्णन, पुलिस आयुक्त और हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिकाएं दाखिल की गई हैं. इसके साथ ही दीपथुन पर दीप जलाने के निर्देश देने के लिए एक नई याचिका दायर की गई है.
वकीलों के आरोप और तमिलनाडु सरकार का पक्ष
याचिककर्ताओ के वकीलों ने प्रशासन के इस तर्क को खारिज करते हुए आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने निषेधायज्ञा और मंदिर ट्रस्टियों के बहाने जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को टाला है. वहीं तमिलनाडु सरकार ने कोर्ट को बताया कि दुर्भाग्यवश दीपथुन में दीपम नहीं जलाया जा सका. सरकार ने यह भी बताया कि इस संबंध में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल की जा रही है. तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरमकुंडम पहाड़ी पर मौजूद पत्थर के खंभे, जिसे ‘दीपाथून’ कहा जाता है, वहां पारंपरिक ‘कार्तिगई दीपम’जलाने की अनुमति दिया था. कोर्ट ने कहा था कि दीप जलाने के लिए केवल मंदिर प्रशासन के अधिकृत लोगों और सरकारी अधिकारियों को ही वहां जाने की अनुमति होगी. कोर्ट ने जरूरत पड़ने पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने का भी निर्देश दिया था. साथ ही कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दिया था. जिसमें पहाड़ी पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति दी गई थी.
कोर्ट की शर्तें और सरकार की दलील
कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि इस जगह पर लोगों के इक्कठा होने, जुलूस निकालने, प्रदर्शन करने और नारे लगाने पर रोक रहेगी. कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया था कि पारंपरिक जगहों पर पूजा पाठ और दरगाह व मस्जिद तक लोगों का आना-जाना बिना किसी रुकावट के जारी रहना चाहिए. मामले की सुनवाई के दौरान तमिलनाडु सरकार ने कोर्ट को बताया था कि दरगाह के पास स्थित पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने की अनुमति देने से देशभर में ऐसे हजारों सर्वेक्षण स्तंभों को धार्मिक पहचान मिलने का रास्ता खुल सकता है. तमिलनाडु सरकार का तर्क था कि हाई कोर्ट ने मंदिर की एक नई रस्म “गढ़ी” है और अदालतों को स्थापित धार्मिक रीति-रिवाजों में दखल नहीं देना चाहिए. दायर याचिका में मदुरै स्थित तिरुपरमकुंडम पहाड़ी पर मौजूद दीपथुन पर 24 घंटे स्थायी रूप से और वार्षिक रूप से कार्तिक माह के दिन और महीने में दीपक प्रज्वलित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी.
मद्रास हाईकोर्ट का आदेश और कार्तिगई दीपम का महत्व
मद्रास हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की सुरक्षा घेरे में पहाड़ी के प्राचीन स्तंभ पर दीप जलाने का निर्देश दिया था. एक दिसंबर को कोर्ट ने कहा था कि सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर के प्रबंधन को तीन दिसंबर को कार्टिगई दीपम पर दीप जलाने की सुविधा प्रदान करनी चाहिए. हाई कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था दीप घर भर में जलते हैं, सिर्फ पूजा घर में नहीं. इस साल से दीपथुन पर दीप जलना चाहिए. कोर्ट के आदेश का पालन करना पुलिस का कर्तव्य है. उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर शाम 6 बजे तक नहीं जलाया गया तो 6.05 में अवमानना की कार्यवाही शुरू होगी. कार्टिगई दीपम एक पुराना हिंदू त्योहार है जो तमिल कार्टिगई की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. जिसे भगवान मुरुगन की जयंती रूप में जाना जाता है.
सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर और प्रज्वलन के समय हुआ विवाद
थिरुप्परनकुन्द्रम में सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर, जो मुरुगन के छह पवित्र मंदिरों में एक है, सर्दियों से इस त्योहार का केंद्र रहा है. इसी तरह, हिंदू माइनॉरिटीज कम्युनिस्ट को डिंडीगुल के पेरुमल कोविलपट्टी में मांडू कोविल में यह त्योहार मानने का अधिकार है. लेकिन तीन.दिसंबर को जब डीप प्रज्ववलन का समय आया, तो वहां न केवल दीप बुझा रहा, बल्कि पुलिस भक्तों पर लाठियां बरसा रही थी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




