Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

क्या है Anant Singh की बेटी की शादी में नोटों को झाड़ू से बटोरने के वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर जमीन पर बिखरे नोटों को झाड़ू से बटोरने का एक वीडियो मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी का बताकर वायरल हुआ है. लेकिन इसका असल सच कुछ और ही है.

Video Sweeping Cash Not From Anant Singh Daughter Wedding Old Clip From Pune With Fake Notes

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को पटना में हुई थी. खुले न्योते के चलते दस लाख से ज्यादा लोगों के जुटने और भीड़ के बेकाबू होने की काफी चर्चा हो रही है. इसी माहौल के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जमीन पर बिखरे नोटों को झाड़ु से साफ करता दिख रहा है. इसे अनंत सिंह की बेटी की शादी का बताकर शेयर किया गया और कई मीडिया संस्थानों ने भी इसे इसी संदर्भ में चला दिया.

कब और कैसे Viral हुआ Video?

जांच में सामने आया कि यह वीडियो न तो पटना का है और न ही 25 नवंबर 2026 की शादी का. क्लिप के सातवें सेकंड पर एक बैरिकेड पर ‘पुणे सिटी ट्रैफिक पुलिस’ लिखा साफ दिखाई देता है, जिससे इसके पुणे, महाराष्ट्र से जुड़े होने का संकेत मिलता है. इसके अलावा रिवर्स इमेज सर्च के जरिए 23 नवंबर 2025 का एक एक्स (X) पोस्ट मिला और उससे जुड़े सुराग के सहारे एक इंस्टाग्राम हैंडल तक पहुंचा गया, जहां यह वीडियो 26 सितंबर को पहले ही पोस्ट किया जा चुका था.

नोट भी निकले नकली

वायरल क्लिप की एक और चौंकाने वाली बात यह है कि जमीन पर दिख रहे नोट असली नहीं हैं. पड़ताल में पाया गया कि कुछ नोटों के सीरियल नंबर में सभी शून्य (0) हैं और उन पर ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ लिखा हुआ है.

जहां तक मीडिया रिपोर्टिंग की बात है, तो कई मीडिया संस्थानों ने यह खबर चलाई की शादी के समारोह में डांस करने वालों पर नोट उड़ाए गए. जांच में यह साफ हो गया कि पुराना और नकली नोटों वाला वीडियो गलत दावे के साथ अनंत सिंह की बेटी की शादी से जोड़ा गया.

हालांकि इस जांच से यह साफ है कि अनंत सिंह की बेटी के शादी से जोड़कर किया जा रहा यह दावा पूरी तरह से भ्रामक है. वायरल वीडियो शादी से बहुत पहले की है. इसलिए ऐसे किसी भी वीडियो पर भरोसा करने से पहले एक बार उसे ध्यान से जरूर देखें.

यह भी पढ़ें: क्या चीन के दबाव में नितिन नवीन ने पाकिस्तान को दिया था SCO का न्योता? जानें क्या है चंडीगढ़ के भाषण का सच

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism