Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lucknow: सीएम आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत, BJP विधायक पर लगाया था प्रताड़ित करने का आरोप

आत्मदाह की कोशिश करने वाले दिन युवक ने विधायक बंबा लाल दिवाकर पर आरोप लगाया था कि क्षेत्र के दंबग विधायक की शह पर उसको प्रताड़ित किया जा रहा है.

आत्मदाह करने वाले युवक की हुई मौत

Lucknow: चार दिन पहले लखनऊ में सीएम आवास के पास आत्मदाह करने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है. युवक ने बीजेपी विधायक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था और इसे ही आत्मदाह की वजह बताई थी. गंभीर अवस्था में पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था. तभी से उसका इलाज चल रहा था लेकिन उसने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया.

बता दें कि युवक आनन्द मिश्रा ने 26 अप्रैल की दोपहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के पास आत्मदाह की कोशिश करने का प्रयास किया था. युवक ने अपना नाम आनन्द बताया था और उसने खुद को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के माखी थाना के चकलवंसी का रहने वाला बताया था. उसने भाजपा के विधायक बंबा लाल दिवाकर पर आरोप लगाया था कि क्षेत्र के दंबग विधायक की शह पर उसको प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसको लेकर पुलिस से स्थानीय प्रशासन तक वह शिकायत लेकर गया लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी. इसी के बाद उसने यह कदम उठाया.

आनन्द पर आरोप था कि उसने 21 अप्रैल को सोशल मीडिया पर विधायक बंबा लाल दिवाकर को गोली मारने की धमकी दी थी. इस पर पुलिस आनंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी, लेकिन वह 26 अप्रैल को किसी तरह से लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास पहुंच गया और खुद को आग के हवाले कर दिया. हालांकि मौके पर पहुंच कर गौतमपल्ली थाने की पुलिस ने तत्काल आग बुझा दी थी और अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस पूरे मामले में पुलिस छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें- Lucknow: सीएम आवास के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, दी थी भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी

आनन्द ने ये धमकी दी थी विधायक को

आनन्द पर ये आरोप लगाया जा रहा था कि उसने सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर किया था जिसमें लिखा था, “मैं महाकाल बाबा की सौगंध खाता हूं, मैं उनका भक्त हूं, जुलाई में हमारी गोली का निशाना बीजेपी विधायक बंबा लाल बनेंगे, यदि हमारे साथ इंसाफ हुआ तो सही है. यदि नहीं हुआ तो जुलाई में बंबा लाल विधायक पर शोक मनाना, ये महाकाल भक्त की चेतावनी है.”

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital