Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: डेढ़ लाख की बिल्ली बीच रास्ते से हुई गायब, एसएसपी ने बिठाई जांच

Bulandshahr: लापता बिल्ली इंग्लैंड ब्रीड की बताई जा रही है, जिसकी कीमत 1.50 लाख रुपये है. बिल्ली का नाम रोज है. बिल्ली मालिक मोहम्मद आलम ने बताया कि वह लाकडाउन से इस बिल्ली को पाल रहे थे.

लापता बिल्ली रोज

सचिन शर्मा

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आ रहा है. यहां डेढ़ लाख में बेची गई एक बिल्ली रास्ते से ही गायब हो गई है और बिल्ली का मालिक अब परेशान है. जिसको बिल्ली बेची गई थी, उसने भी फोन उठाना बंद कर दिया है और जो बिल्ली लेकर जा रहा था, उसका भी फोन बंद हैं. इस पर बिल्ली मालिक ने एसएसपी श्लोक कुमार को लिखित शिकायत दी है. इस पर पुलिस अधिकारी ने जांच करने की बात कही है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक बुलंदशहर नगर कोतवाली निवासी मोहम्मद आलम ने हैदराबाद के कैट लवर तबरेज को डेढ़ लाख रुपये में बिल्ली बेची थी, जिसका नाम रोज था और ये तय हुआ था कि जब बिल्ली उस तक पहुंच जाएगी तब ऑनलाइन आलम को पैसे भेज दिए जाएंगे. हालांकि तबरेज ने मोहम्मद आलम को बतौर पेशगी 88 हजार रुपए पहले दे दिए थे. मोहम्मद आलम ने बताया कि तीन मार्च को गुजरात के अहमदाबाद की ट्रांसपोर्ट कम्पनी लब्बेक को बिल्ली लेकर हैदराबाद जाना था. ट्रांसपोर्ट कम्पनी ने 24 घंटे में बिल्ली को हैदराबाद पहुंचाने की बात कही थी, लेकिन कुछ घंटे बाद ही उसका फोन बंद हो गया.

ये भी पढ़ें- UPSSSC UP Lekhpal Result 2023: यूपी लेखपाल परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, 27455 उम्मीदवारों का हुआ चयन

इस पर हैदराबाद में तबरेज से बात की तो उन्होंने भी बिल्ली न मिलने की बात कही. मोहम्मद आलम ने कहा कि ट्रांसपोर्ट मालिक अनस का फोन लगातार बंद होने के बाद और हैदराबाद बिल्ली न पहुंचने के कारण उसे तबरेज के 88 हजार भी लौटाने पड़े. ऊपर से अभी तक बिल्ली भी नहीं मिली है. मोहम्मद आलम ने बताया कि वह पिछले दो महीने से पुलिस के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अभी तक न तो ट्रांसपोर्ट मालिक का पता चला है और न ही उनकी बिल्ली मिली है. परवेज ने कहा कि इस पर अब एसएसपी श्लोक कुमार को तहरीर दी है. इस पर उन्होंने पूरे मामले की जांच का भरोसा दिया है.

इंग्लैंड ब्रीड की है बिल्ली

बता दें कि बुलंदशहर से जो बिल्ली गायब हुई है, वह इंग्लैंड ब्रीड की बताई जा रही है, जो कि World cat federation Germany में रजिस्टर्ड है और उसकी कीमत 1.50 लाख रुपये है. बिल्ली का नाम रोज है. बिल्ली मालिक मोहम्मद आलम ने बताया कि वह लॉकडाउन के समय से ही इस बिल्ली को पाल रहे थे और हैदराबाद में रहने वाले तबरेज से एक कैट लवर ग्रुप से उनका परिचय़ हुआ था. इसी के बाद बिल्ली को लेकर सौदा हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital