Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

प्रमोशन बना यमदूत! काम के बोझ तले टूटा शख्स, मौत के बाद भी मिला नया असाइनमेंट

चीन से सामने आया एक दिल दहला देने वाला मामला वर्क कल्चर पर गंभीर सवाल खड़े करता है. काम के भारी दबाव में एक 32 वर्षीय प्रोग्रामर की हार्ट अटैक से मौत हो गई, लेकिन हैरानी तब हुई जब मौत के कई घंटे बाद भी ऑफिस की ओर से उसे नया काम सौंप दिया गया.

promotion became reason of death

दुनिया भर में वर्क-लाइफ बैलेंस पर कितनी ही बातें होती हों, लेकिन हकीकत कई बार बेहद डरावनी तस्वीर दिखा देती है. चीन से सामने आया एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसने हर नौकरीपेशा इंसान को सोचने पर मजबूर कर दिया है. यहां काम के अत्यधिक दबाव में एक 32 वर्षीय प्रोग्रामर की मौत हो गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि उसकी मौत के कई घंटे बाद भी ऑफिस की ओर से उसे नया काम सौंप दिया गया.

कुछ ही घंटों में बिगड़ी हालत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक प्रोग्रामर की पत्नी ने बताया कि घटना वाले दिन उसके पति सुबह जल्दी उठे थे, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है. इसके बावजूद उन्होंने यह कहकर काम शुरू कर दिया कि कुछ जरूरी टास्क पूरे करने हैं. कुछ ही घंटों में उनकी हालत और बिगड़ गई. उन्हें दौरे पड़ने लगे और अस्पताल ले जाते वक्त ही वह बेहोश हो गए. डॉक्टरों ने बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में मौत का कारण अचानक आया हार्ट अटैक बताया गया, जिसकी एक बड़ी वजह लगातार काम का दबाव माना जा रहा है.

मौत के बाद भी मिला टास्क

सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया, जब पत्नी ने बताया कि पति की मौत के करीब आठ घंटे बाद ऑफिस की ओर से उन्हें एक नया ईमेल मिला, जिसमें एक और काम सौंपा गया था. बताया गया कि मौत वाले दिन भी वह कंपनी के वर्क सिस्टम में कई बार लॉग-इन हुए थे. यहां तक कि जब उनकी हालत गंभीर थी, तब भी उन्हें काम से जुड़े एक ग्रुप में जोड़ा गया.

यह बात सोशल मीडिया पर फैलते ही लोगों में गुस्सा और दुख दोनों देखने को मिला. कई यूजर्स ने इसे अमानवीय सिस्टम की मिसाल बताया.

प्रमोशन बना यमदूत

पत्नी का कहना है कि साल 2021 में जब उनके पति को टीम लीडर के पद पर प्रमोशन मिला, तभी से काम का दबाव असहनीय हो गया. देर रात तक काम करना आम बात हो गई थी. अक्सर वह रात 9:30 बजे के बाद ही घर लौटते थे. पत्नी ने कुछ चैट रिकॉर्ड्स भी साझा किए, जिनमें साफ दिखता है कि उनसे लगातार देर तक काम करने की उम्मीद की जाती थी.

उन्होंने बताया कि पति कई बार थकान और खराब तबीयत के बावजूद छुट्टी लेने से मना कर देते थे, क्योंकि उन्हें अपनी टीम और जिम्मेदारियों का बोझ महसूस होता था.

ये भी पढ़ें: हैदराबाद में उल्टी दुनिया का घर, अंदर जाते ही चकरा जाएगा दिमाग

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital