चुनाव

‘केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लेंगे, लेकिन उनकी सोच को कैसे करेंगे..’, I.N.D.I. अलायंस की ‘महारैली’ में CM भगवंत मान का जुबानी वार

INDIA Alliance Rally in delhi : आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज I.N.D.I.A गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला. भगवंत मान ने दिल्ली में ‘महारैली’ के दौरान कहा— “ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है. ये 140 करोड़ लोगों का देश है… ये (भाजपा वाले) क्या समझते हैं? इसको भी अंदर कर दो, उसको भी अंदर कर दो, ये नेता फ्रीज़ कर दो, वो कर दो…अरे, मैं पूछता हूं क्या आप ऐसे जीत जाएंगे?”

‘केजरीवाल कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि एक सोच का नाम’

CM भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मुद्दे पर भी भाजपा को निशाने पर लिया. मान बोले— “भाजपा वालों…आप अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लेंगे, लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे? सुन लीजिए… अरविंद केजरीवाल कोई व्यक्ति नहीं है, अरविंद केजरीवाल एक सोच का नाम है.”

‘हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है’

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की तारीफ करते हुए भगवंत मान ने आगे कहा— “भाइयों..बहनों…हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने पर तो मुर्गों के सिर पर ताज होता है. मैं नमस्कार करता हूं कि इन्होंने (कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल) इतने दुख झेले… क्या-क्या इन्होंने नहीं देखा?”

यह भी पढ़िए: रामलीला मैदान से सुनीता केजरीवाल ने भरी हुंकार, कहा- अरविंद केजरीवाल शेर हैं’; कल्पना बोलीं- संविधान खत्म किया जा रहा

दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल

​इसी महीने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED द्वारा गिरफ्तार किया गया था. केजरीवाल की ओर से अदालत में गुहार लगाई गई, हालांकि उनकी याचिका खारिज हो गई. केजरीवाल अभी 1 अप्रैल तक ED की कस्टडी में रहेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटाने का है, जिसके तार दिल्ली के अलावा कुछ और राज्यों से भी जुड़े हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

2 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

7 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

20 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

20 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

46 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

56 minutes ago