Bharat Express DD Free Dish

अजब-गजब

गुजरात के मोरबी जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जहां एक किसान के कुएं का पानी अचानक लहरें लेते हुए हिलने-डुलने लगा. इस अजीबोगरीब घटना ने स्थानीय लोगों में कौतूहल और डर दोनों पैदा कर दिया है, जिसके बाद प्रशासन और भूवैज्ञानिक इसकी जांच में जुट गए हैं.

Begusarai Unique Case: बिहार के बेगूसराय से स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलता एक अजब-गजब मामला सामने आया है. सड़क हादसे में घायल युवक के टूटे पैर पर डॉक्टरों ने प्लास्टर की जगह कार्टून का गत्ता बांध दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए हैं.

चीन के गुइझोउ प्रांत में इन दिनों एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिल रहा है, जहां हजारों लोग वीकेंड पर 1935 के ऐतिहासिक युद्ध के मैदान पर पहुंचकर जंग को लाइव महसूस कर रहे हैं. लाल सेना की ड्रेस पहने छोटे बच्चों का नकली हथियारों के साथ युद्ध के मैदान में उतरना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

4KG Mango variety: बिहार के जहानाबाद में 3.5 से 4 किलो वजन वाले विदेशी 4KG Mango ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. कटहल जैसे आकार वाली यह थाई वैरायटी अब दुर्लभ पौधों के शौकीनों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है.

गर्भ में पल रहे बच्चे के अल्ट्रासाउंड के दौरान पिता ने प्यार से कहा 'स्माइल करो', और बच्चा मुस्कुरा उठा. यह क्यूट वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

Chhattisgarh Viral: छत्तीसगढ़ के एक गांव में गजब का नजारा देखने को मिला, जब जंगल से भटककर आए एक तेंदुए ने शराब की भट्टी में घुसकर सुरापान कर लिया. शराब हलक से नीचे उतरते ही जंगल का यह खूंखार शिकारी बिल्कुल शांत होकर बैठ गया.

Supaul Viral Video: बिहार के सुपौल जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स जिंदा मगरमच्छ को अपनी गोद में उठाकर सीधे पुलिस थाने पहुंच गया. थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और राहगीर इस नजारे को देखकर दंग रह गए.

Agra Miracle Case: मौत का बुलावा आया, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, घर पर अंतिम संस्कार की तैयारियां भी पूरी हो चुकी थीं. लेकिन तभी एक ऐसा चमत्कार हुआ जिसने विज्ञान और डॉक्टरों दोनों को गलत साबित कर दिया...

लखनऊ के हजरतगंज में आगरा की एक महिला CM योगी से मिलने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. पुलिस और फायर विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा. जानिए पूरा मामला.

Viral Chinese Flying Sword: चीनी फैंटेसी फिल्मों का जादुई मंजर अब हकीकत बन चुका है. सिचुआन के एक युवा क्रिएटर ने एक ऐसी 'फ्लाइंग स्वॉर्ड' तैयार की है, जिस पर खड़े होकर इंसान सचमुच हवा में उड़ सकता है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं.