Bharat Express DD Free Dish

अजब-गजब

Rat Steals Diamond Case: कर्नाटक के तुमकुरु में एक ज्वेलरी शॉप से 10 लाख रुपये के हीरे और सोने के गहने गायब हो गए. CCTV फुटेज खंगालने पर पता चला कि चोर कोई इंसान नहीं बल्कि एक चूहा था, जिसने बिल में गहने छिपा रखे थे.

Nagpur Temple Theft: नागपुर के शीतला देवी मंदिर में चोरों ने पहले भगवान से माफी मांगी और फिर दानपेटी चुराकर फरार हो गए. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है.

Buffalo Beauty Parlour: सोशल मीडिया पर इन दिनों भैंसों के अनोखे ब्यूटी पार्लर की चर्चा हो रही है, जहां पशुओं को ग्रूमिंग और मेकओवर की खास सुविधाएं दी जा रही हैं. संदीप जाखौली की इस पहल में सींगों की पॉलिश, बालों की कटिंग, खुरों की सफाई और नकली सींग जैसी अनोखी सेवाएं शामिल हैं.

Britain Oldest Cat: आमतौर पर बिल्लियां 15 से 20 साल ही जीती हैं, लेकिन ब्रिटेन की 'मिली' 31 साल की हो चुकी है. जानिए कैसे मिनरल वॉटर और झींगे खाकर यह बिल्ली इतनी लंबी उम्र जी रही है.

Dog Funeral Controversy: मालिक के रोने का वीडियो भले इमोशनल हो, लेकिन शव को नदी में फेंकने की गलती ने लोगों को भड़का दिया है. जानिए क्यों यह तरीका पर्यावरण के लिए खतरनाक है.

China Live Grenade Hammer Story: चीन में 90 साल की बुजुर्ग महिला 20 सालों से जिस औजार से अखरोट फोड़ रही थीं, वह जिंदा 'टाइप 67' हैंड ग्रेनेड निकला. जानें पूरी हैरान कर देने वाली घटना.

Nawada liquor smuggling case: बिहार के नवादा में शराब तस्करों ने दूध ढोने वाले मिनी कंटेनर में छिपाकर शराब की खेप ले जाने की कोशिश की, जिसे उत्पाद विभाग ने नाकाम कर दिया. गोविंदपुर चेकपोस्ट पर जांच के दौरान 246 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई, जबकि झारखंड से बेगूसराय जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

Afghanistan Taliban wedding rules: अफगानिस्तान में तालिबान शासन के बीच शादी समारोहों को लेकर नए प्रतिबंधों के दावे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. रिपोर्टों के मुताबिक दुल्हन के मेकअप, मेहंदी, संगीत, डांस और अंगूठी की रस्म पर कथित रोक की खबरों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छेड़ दी है.

Bihar Teacher Sleeping In Classroom: बिहार के सुपौल (त्रिवेणीगंज) के प्राथमिक विद्यालय खोरिया से एक शर्मनाक तस्वीर वायरल हो रही है, जहां क्लासरूम में शिक्षक दिनेश कुमार मंडल और देवेंद्र सरदा पैर फैलाकर सोते नजर आ रहे हैं. गुरुजी को सोता देख बच्चे बिना पढ़े घर लौट गए.

बिहार के पटना जिले के अथमलगोला प्रखंड में एक 5 वर्षीय बच्चे के गले में करीब एक घंटे तक जहरीला सांप लिपटा रहा. परिवार और ग्रामीण सांसें थामे खड़े रहे, लेकिन बच्चे के जागने पर सांप बिना कोई नुकसान पहुंचाए खुद ही वहां से चला गया.