Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अजब-गजब

Funny Viral Video Boat Ride: बोटिंग के दौरान मां का आईफोन पानी में फेंकने वाले एक बच्चे का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. बच्चे को मनाने की कोशिश में मां को लाखों का फटका लग गया, जिसे देख लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं.

Pakistan Indian street food viral video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पाकिस्तान के कराची में भारतीय स्ट्रीट फूड की कीमतें लोगों को हैरान कर रही हैं. वीडियो में डोसा 600 रुपये, वड़ा पाव 500 रुपये और पाव भाजी 800 रुपये में बिकती हुई नजर आ रही है.

अमेजन के जंगलों में 25 साल की लुका-छिपी के बाद वैज्ञानिकों ने एक रहस्यमयी 'Ghost Dog' को कैमरे में कैद किया है. बत्तख जैसे जालीदार पैर और चूहे जैसे छोटे कानों वाले इस अजीबोगरीब कुत्ते के पास इंसानों को देखते ही गायब होने की गजब की कला है.

Chicken omelette party viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला मुर्गियों को अंडे की भुर्जी बनाकर खिलाती नजर आती है. मुर्गियां झुंड बनाकर पूरी प्लेट साफ कर देती हैं, जिसे देखकर यूजर्स हैरान और मनोरंजन दोनों महसूस कर रहे हैं.

Lucknow Fake IPS Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोल मार्केट में 40 रुपये का बन-मक्खन खाकर खुद को नोएडा का IPS बताने वाले मिथिलेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरोगा से सैल्यूट मांगने पर मिला करारा जवाब, देखें वायरल वीडियो.

E85 एथेनॉल फ्यूल वाली कार की टंकी पर बड़ी संख्या में चींटियां जमा होने का वीडियो सोशल Media पर वायरल हो गया. वीडियो के बाद एथेनॉल ईंधन की प्रकृति और उससे जुड़े तकनीकी सवालों पर चर्चा तेज हो गई है.

सोशल मीडिया पर वायरल एक रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो में एक शख्स विशाल अजगर को पालतू समझने की भूल कर बैठता है और अपना सिर उसके खुले मुंह में डाल देता है. इसके बाद अजगर तुरंत आक्रामक हो जाता है और मौके पर चीख-पुकार मच जाती है.

बिहार के बक्सर जिले में चोरों ने 132 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर, केबल और जनरेटर तक गायब कर दिया. कंपनी अधिकारी मरम्मत के लिए पहुंचे तो मौके पर सिर्फ खाली जगह मिली, पुलिस जांच में जुटी है...

अजमेर के पुष्कर सरोवर में एक सांप के शरीर में फंसी चांदी की अंगूठी देखकर लोग हैरान रह गए. एनिमल केयर सोसायटी ने अनोखा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और ज्वेलर की मदद से अंगूठी हटाकर सांप को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया.

हरिद्वार के सराय गांव में एक मकान के पानी के टैंक से 27 सांप के बच्चे मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. घर वालों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और स्नेक कैचर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी संपोलो को सुरक्षित बाहर निकाला गया.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital