Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अजब-गजब

मुजफ्फरनगर के बसीकला गांव में निकाह की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब भाजपा समर्थक दूल्हे के परिवार पर दबंगों ने हमला बोल दिया. आरोप है कि घर से 'कमल' का झंडा हटाने और पार्टी छोड़ने की धमकी देते हुए बारात पर पथराव किया गया और तोड़फोड़ हुई.

हरियाणा के रेवाड़ी से बेवफाई का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको सन्न कर दिया है. पिछले छह महीने से लिव-इन में रह रही एक महिला, अपने पार्टनर को 'सो रही हूं' का झांसा देकर रातों-रात चौथे प्रेमी के साथ फरार हो गई.

औरैया जिले के फफूंद में एक लड़की ने घर से भागने के लिए अंधविश्वास का सहारा लिया. उसने अपने बिस्तर पर 5 फीट लंबी सांप की केंचुल और सिंदूर सजा दिया, जिससे गांव में उसके 'नागिन' बनने की दहशत फैल गई. हालांकि, पुलिस की तफ्तीश ने इस पूरे ड्रामे की पोल खोल दी है.

मुंबई के 'गोल्डन मैन' रोहित पिसाल ने माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर 39 करोड़ रुपये की एक अनोखी साड़ी बनाई है. हीरे और सोने से लदी इस साड़ी को दुबई में नीलाम किया जाएगा, जिससे मिलने वाली रकम से स्कूल और अस्पताल बनाए जाएंगे.

ग्रीस के मेगालोपोलिस बेसिन में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है जिसने मानव इतिहास की किताबों को फिर से लिखने पर मजबूर कर दिया है. यहां लगभग 4,30,000 साल पुराने लकड़ी के औजार मिले हैं, जो उस दौर के हैं जब निएंडरथल धरती पर हुआ करते थे.

नागौर जिले के डेगाना में एक कबूतर ज्वेलरी की दुकान से करीब 1 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन चोंच में दबाकर उड़ गया. यह अनोखी घटना देखते ही देखते पूरे सर्राफा बाजार में चर्चा का विषय बन गई.

सोनभद्र में रामलीला के दौरान राम बने युवक का तीर रावण के मुकुट की जगह आंख में लग गया, जिससे कलाकार की आंखों की रोशनी चली गई. इलाज और मदद न मिलने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने अब SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज कराई है. पढ़ें पूरी खबर...

बिहार के नवादा जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सख्त कदम उठाए हैं. गांधी इंटर विद्यालय परीक्षा केंद्र पर जूता पहनकर आने वाले सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया गया, जिससे छात्रों में हलचल देखी गई.

अंडमान के घने जंगलों में रहने वाली 'जारवा' जनजाति आज भी आधुनिकता की चकाचौंध से कोसों दूर अपनी आदिम परंपराओं को संजोए हुए है. मोबाइल, इंटरनेट और पैसे से अनजान ये लोग शिकार और प्रकृति के बीच जीवन बिताते हैं. 50 हजार साल पहले अफ्रीका से आए इन लोगों का अस्तित्व अब खतरे में है.

Gujarat Rabies Case: बनासकांठा के नरसल गांव में कुत्ते के काटने के तीन महीने बाद युवक में रेबीज के खतरनाक लक्षण दिखे. वैक्सीन न लगवाना कैसे जानलेवा साबित हुआ? पढ़ें पूरी खबर...


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital