Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


CBSE Board Exam Date: CBSE ने 2026 बोर्ड परीक्षा की फाइनल डेटशीट जारी की. 10वीं और 12वीं के एग्ज़ाम 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगे. 10वीं की परीक्षा अब साल में दो बार होगी.

NDA Manifesto for Bihar Elections: भाजपा की अगुवाई वाला सियासी धड़ा NDA 31 अक्टूबर को घोषणापत्र जारी करेगा. दूसरी ओर महागठबंधन का 'तेजस्वी प्रण' जारी हो चुका है, जिसमें बिहार में हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी का वादा किया गया.

SEBI Grade A 2025 Registration: सेबी ने असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड ए) के 110 पदों पर भर्ती शुरू की. आवेदन 30 अक्टूबर से 28 नवंबर 2025 तक. चयन तीन चरणों में होगा. www.sebi.gov.in पर करें अप्लाई.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोर देकर कहा कि 31 अक्टूबर की परेड राष्ट्र के युवाओं को सरदार पटेल के सिद्धांतों और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के बारे में शिक्षित करने का एक मजबूत माध्यम बनेगी. उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे सब मिलकर देश में एकता और अखंडता के एक मजबूत वातावरण के निर्माण की दिशा में काम करें.

चंडीगढ़ प्रशासन ने पेट और कम्युनिटी डॉग्स के लिए नए बायलॉज जारी कर दिए हैं. अब कुत्ते पालने वालों को रजिस्ट्रेशन, नस्ल, संख्या और व्यवहार के सख्त नियमों का पालन करना होगा और उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना या कुत्ता जब्त करने तक की कार्रवाई हो सकती है.

भारत में पाकिस्तानी हाई कमीशन ने कहा, "नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने श्री गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 2100 से अधिक वीजा जारी किए हैं. यह उत्सव 4 से 13 नवंबर 2025 तक पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा."

राहुल गांधी ने बिहार में पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि यहां के युवा सपना देखते हैं और उन सपनों को पूरा करने के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी करते हैं, लेकिन परीक्षा के पहले ही पेपर लीक हो जाता है.

Raja Raghuvanshi Murder: इंदौर की सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज समेत 5 लोगों पर राजा रघुवंशी की हत्या करने और सबूत मिटाने के आरोप तय हो गए हैं. मेघालय कोर्ट ने साजिश की पुष्टि की, अब ट्रायल शुरू होने वाला है.

India Maritime Week 2025 में बुधवार को पीएम मोदी मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करने जा रहे हैं. पीएम मोदी के संबोधन से पहले कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे प्रतिभागियों ने उनके संबोधन को लेकर उत्साह व्यक्त किया.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की पीएम से फोन पर बातचीत की. जापान को हाल ही में पहली महिला प्रधानमंत्री मिली हैं. साने ताकाइची ने जापान की प्रधानमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाली है.