Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली में आयकर विभाग के प्रमुख महानिदेशक के प्रतिष्ठित पद से सेवानिवृत्त हुए रामेश्वर सिंह यूपी RERA अपीलीय न्यायाधिकरण के मेंबर (प्रशासनिक) नियुक्त किए गए हैं.

रूसी साहित्यकार अलेक्जेंडर पुश्किन का जन्मदिवस रूसी भाषा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. अभिजात वर्ग में जन्मे विद्रोही प्रवृति के पुश्किन को निरंकुश जारशाही के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए निर्वासित भी किया गया, पर निर्वासन में ही उन्होंने सबसे प्रभावशाली रचनाओं का सृजन किया.

​राजधानी दिल्ली में हुई I.N.D.I.A ब्लॉक की मीटिंग में आज कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि फासिस्ट ताकतों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी. सरकार बनाने के विषय पर कहा कि हम सही समय पर सही कदम उठाएंगे.

उत्तर प्रदेश में मुस्लिम महिलाएं बड़ी संख्या में एकत्रित होकर लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंची। उन्होंने कहा कि देश में अब तो कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। अब राहुल गांधी हमारा दुख दुर्द सुनें।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सरकार बनाने के लिए 272 का आंकड़ा चाहिए और एनडीए के पास 292 का आंकड़ा है, ऐसे में कोई सवाल उठना ही नहीं चाहिए. सवाल तो यह है कि इंडी अलायंस कैसे सरकार बना सकता है?

लोकसभा चुनाव परिणाम जारी होने के एक दिन बाद बाजार में तेजी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का बाजार सूचकांक 12 लाख करोड़ बढ़कर 407 लाख करोड़ हो गया है. बुधवार का सत्र मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के लिए भी शानदार रहा.

लोकसभा चुनाव-2024 से पहले जिन लोगों ने आखिरी समय में पार्टी बदली थी, उनके लिए यह चुनाव बुरी खबर लेकर आया. अधिकांश दल-बदलुओं को हार का सामना करना पड़ा है.

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए कुल 244 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे. इनमें से 171 को नोटा की तुलना में कम वोट मिले हैं.

तत्कालीन प्रधानमंत्री के अंगरक्षक बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की उनके आवास पर हत्या कर दी थी. इनमें से एक के बेटे ने फरीदकोट सीट से जीत दर्ज की है.

खालिस्तान समर्थक इस नेता को पिछले साल बड़े पैमाने पर कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया गया था. उस पर NSA के तहत आरोप लगाए गए थे और वर्तमान में वह असम के डिब्रूगढ़ की जेल में बंद है.