Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


असम से सटे जिरीबाम जिले में मेईतेई, नगा, कुकी, मुस्लिम और गैर-मणिपुरियों की मिश्रित आबादी है. यह पिछले साल 3 मई को मणिपुर में शुरू हुई जातीय हिंसा की घटनाओं से अब तक अछूता रहा है.

लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक की. मंत्रियों को बजट आवंटन-खर्च की समीक्षा करने, परियोजनाओं की समयबद्धता और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने को कहा.

पीएम मोदी का शपथ ग्रहण 9 जून की शाम 7.15 बजे होगा. शपथ समारोह को लेकर कांग्रेस के संगठन महसचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बारे में फैसला ‘इंडिया’ गठबंधन करेगा.

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से Narendra Modi लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.

फ्रांस यूक्रेन को मिराज 2000 लड़ाकू विमान मुहैया कराएगा. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आज इसकी घोषणा की. उन्होंने यह भी कहा कि हम यूक्रेन के 4,500 सैनिकों को प्रशिक्षित भी करेंगे.

कांग्रेस का कहना है कि आम आदमी पार्टी के साथ उनका गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव तक के लिए था। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनमुताबिक चुनाव लड़ा था।

राजस्थान के लो​कप्रिय राजनेता और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने इंडिया गठबंधन की बैठक में नहीं बुलाए जाने पर आज भड़ास निकाली. आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने कहा कि मुझे तो कांग्रेस से नुकसान ही हुआ है.

एनडीए संसदीय दल ने पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता चुन लिया. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बधाई दी.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि जो लोग देश को लूटने की तैयारी कर रहे थे, उनके अरमानों पर पानी फिर गया. मोदीजी की अगुवाई में देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है.

एशिया की पहली लोको पायलट सुरेखा यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी. आज राष्ट्रपति ने मोदी को नई सरकार बनाने का न्योता दिया. 9 जून को शपथ ग्रहण समारोह होगा.