Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


चंडीगढ़ में आयोजित WISE 4.0 (Women’s International Summit) कार्यक्रम में महिला अधिकारों पर जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि खेती में महिलाओं के श्रम को पहचान मिले और फाइव स्टार होटलों के बजाय सीधे गांवों में ऐसे सम्मेलन हों.

चंडीगढ़ में COWE द्वारा WISE 4.0 का आयोजन हुआ, जहां ग्रामीण महिला उद्यमियों को AI, आधुनिक तकनीक व वैश्विक बाजार से जोड़कर सशक्त बनाने पर जोर दिया गया.'भारत एक्सप्रेस' मीडिया पार्टनर रहा.

MP SUGAM PARIVAHAN SEVA LAUNCH: मध्य प्रदेश में सरकारी निगरानी वाली सुलभ और सुरक्षित यात्री परिवहन व्यवस्था का नया अध्याय शुरू हो गया है. भोपाल के भेल दशहरा मैदान से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' के तहत 7 शहरों की 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाएंगे

कोबरापोस्ट की जांच में दावा किया गया है कि DGGI के पूर्व सुपरिंटेंडेंट रविंदर सिंह सांगवान ने रिटायरमेंट के बाद कमला पसंद ग्रुप के लिए ₹278.29 करोड़ की हेराफेरी की और ₹50.87 करोड़ की संपत्तियां जुटाईं.

MP BUS SERVICE RELAUNCH: मध्य प्रदेश में लगभग 20 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर सार्वजनिक बस परिवहन व्यवस्था को बहाल किया जा रहा है. वर्ष 2005 में मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (MPSRTC) के बंद होने के बाद निजी ऑपरेटरों के भरोसे चल रहे परिवहन तंत्र को बदलने के लिए डॉ. मोहन यादव सरकार पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) पर आधारित 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' शुरू करने जा रही है.

PAKISTAN CAPITAL UNDER SIEGE: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के 27 सितंबर को होने वाले प्रस्तावित लॉन्ग मार्च और विरोध प्रदर्शन से पहले शहबाज शरीफ सरकार और सैन्य प्रतिष्ठान ने इस्लामाबाद को पूरी तरह सैन्य छावनी में तब्दील कर दिया है. राजधानी के सभी प्रवेश द्वारों पर 2,000 से अधिक भारी शिपिंग कंटेनर खड़े कर दिए गए हैं.

BJP WOMEN EMPOWERMENT IN ORGANISATION: भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नई संगठनात्मक सूची जारी की है. पार्टी ने 'नारी शक्ति वंदन' की अवधारणा को संगठन में धरातल पर उतारते हुए इस टीम में 21 महिला नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जिससे प्रभारी टीम में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 33 प्रतिशत हो गई है.

PRESIDENT DRAUPADI MURMU IN GUJARAT: भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात के वडोदरा में ब्रह्माकुमारीज संस्था के अभियान 'विश्व नवीनीकरण के लिए आध्यात्मिक जागृति' का शुभारंभ किया और 'ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस' रिट्रीट सेंटर का भव्य उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल की जन्मस्थली नडियाद के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम की भी वर्चुअल शुरुआत की.

OPERATION NARCOS AT RANCHI STATION: रांची रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. प्लेटफॉर्म नंबर 01(A) पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे बिहार के रोहतास निवासी युवक के पास से करीब 6.35 लाख रुपये मूल्य का 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर एक बार फिर निशाना साधा. उन्होंने कहा- 2017 से पहले प्रदेश में ऐसी स्थिति थी कि कहावत चल पड़ी थी, ‘देख सपाई, बिटिया घबराई.’