Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


Supreme Court Shiv Sena Case: शिवसेना (उद्धव बनाम शिंदे) चुनाव चिन्ह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट 30 जुलाई को सुनवाई करेगा. सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट के फैसलों को लेकर नेताओं की मीडिया बयानबाजी पर सख्त नाराजगी जताई. उद्धव गुट ने शिंदे गुट को 'धनुष-बाण' का सिंबल देने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने त्योहारों और छुट्टियों के दौरान हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी के मामले पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से लोगों को राहत देने के उपाय करने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा के बंद हो चुके सरदार राजास मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसआरएमसीएच) मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि मान्यता रद्द होने के बाद निजी मेडिकल कॉलेजों में स्थानांतरित हुए छात्र सरकारी फीस का लाभ नहीं ले सकते है.

सुप्रीम कोर्ट ने बिना राष्ट्रीय नीति के बाजार में बेचे जा रहे जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) खाद्य पदार्थों के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर जल्द सुनवाई का भरोसा दिया है. वकील प्रशांत भूषण ने कोर्ट को बताया कि पिछले आदेशों के बावजूद जीएम फूड धड़ल्ले से बाजार में आ रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित करने के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है. सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने हाई कोर्ट को दो महीने के भीतर इस मामले पर नए सिरे से सुनवाई कर फैसला करने का आदेश दिया है.

दिल्ली शराब नीति मामले में चल रही लड़ाई एक कानूनी मोड़ ले लिया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, विनय मिश्रा, देवेश विश्वकर्मा और सौरभ भारद्वाज के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है.

NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 5 आरोपियों को CBI रिमांड पर भेज दिया है. जांच में 100 प्रश्न लीक साजिश का खुलासा हुआ.

Election Commissioner appointment process: पूर्व आईएएस एसएन शुक्ला और अन्य याचिकाकर्ताओं ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को 'एकतरफा' बताते हुए कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें कैबिनेट मंत्री और पीएम की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से जुड़े पुनर्विचार याचिकाओं पर 16 दिन चली मैराथन सुनवाई के बाद 9 जजों की संविधान पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल से ममता बनर्जी के वकालत से जुड़े रिकॉर्ड मांगे हैं.