Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति के खिलाफ टीएमसी की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने चुनाव आयोग के फैसले को नियमों के अनुरूप बताया.

Justice delivery in hilly areas: सीजेआई सूर्यकांत ने सिक्किम हाई कोर्ट के पूरी तरह 'पेपरलेस' संस्थान बनने पर बधाई दी है. एक विशेष समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि तकनीक और डिजिटल सिस्टम के आने से अब पहाड़ी राज्यों में भी न्याय की पहुंच आसान और पारदर्शी हो गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर पीड़ित 77 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक राम शंकर को बड़ी राहत देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट को उनकी 9 साल से लंबित याचिका पर शीघ्र सुनवाई कर फैसला देने का निर्देश दिया है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्राइवेट विश्वविद्यालयों के रेगुलेशन से जुड़े आदेश के पालन में देरी पर सुप्रीम कोर्ट में माफीनामा दाखिल किया है. जानें क्या है आयशा जैन का पूरा मामला?

प्रवर्तन निदेशालय के 70वें स्थापना दिवस पर निदेशक राहुल नवीन ने बताया कि पिछले साल 81,422 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई और पीड़ितों को 63,142 करोड़ लौटाए गए. उन्होंने आज के दौर में पैदा हुई नई चुनौतियों के बारे में भी बताया.

ईडी के 70वें स्थापना दिवस पर डायरेक्टर राहुल नवीन ने एक बड़ा कानूनी सवाल उठाया है कि क्या मनी लॉन्ड्रिंग का ट्रायल मूल अपराध के नतीजे पर टिका होना चाहिए? यह बयान अरविंद केजरीवाल को सीबीआई केस में मिली राहत के बीच आया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सशर्त अग्रिम जमानत दे दी है. असम सरकार ने जालसाजी और मानहानि के आरोपों के तहत उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने त्योहारों और छुट्टियों के दौरान हवाई किराए में बेतहाशा उतार-चढ़ाव को लेकर केंद्र सरकार के जवाब दाखिल ना करने पर नाराजगी जताई है.

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से बीजेपी नेता करनैल सिंह को फिलहाल राहत मिल गई है. सत्येंद्र जैन द्वारा दायर मानहानि मामले में एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट द्वारा जारी समन को सेशन कोर्ट ने रद्द कर दिया है.

पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की घटना के बाद 'सनातनी संसद' ने एक नई याचिका दायर की है.