Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


Supreme Court Rajasthan News: सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में नेशनल और स्टेट हाईवे पर स्थित 1102 शराब दुकानों को हटाने के हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है. यह मामला म्युनिसिपल एरिया (नगर निगम सीमा) में स्थित दुकानों का है.

Supreme Court News: अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 2 फरवरी को सुनवाई करेगा. मजीठिया पर ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग (भ्रष्टाचार) के गंभीर आरोप हैं. जानें पूरा मामला

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमनाथ भारती की याचिका खारिज कर दी. मालवीय नगर से बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका ठुकराई गई. उपाध्याय ने 39,564 वोटों से हराया था भारती को.

प्रिया कपूर ने ननद मंदिरा कपूर स्मिथ के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया. सोशल मीडिया और पॉडकास्ट में दिए बयानों से प्रतिष्ठा को नुकसान का आरोप. 21 जनवरी को बयान दर्ज होंगे.

Liquor Scam case: दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप तय पर सुनवाई 7 फरवरी को होगी. राउज एवेन्यू कोर्ट ने इसे टाल दिया. वकीलों ने कहा- कोई ठोस सबूत नहीं, चार्जशीट पुरानी ही है.

Asiya Andrabi Kashmiri Separatist: पटियाला हाउस कोर्ट में कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी की सजा पर 2 फरवरी को बहस होगी. पाकिस्तान समर्थन से भारत विरोधी युद्ध छेड़ने के मामले में दोषी ठहराई गईं. एनआईए ने यूएपीए धाराओं के तहत आरोप लगाए.

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर अदालत में उस वक्त चिंता और गहराई गई, जब सुनवाई के दौरान जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने खुलासा किया कि उन्हें भी फर्जी ट्रैफिक चालान भेजकर ठगी की कोशिश की गई.

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी और उसके ट्रस्ट के खिलाफ साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है.

जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर ने संसद सत्र में भाग लेने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में अंतरिम जमानत याचिका दायर की है.

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना विधानसभा के बीआरएस के 10 विधायकों की अयोग्यता याचिकाओं पर स्पीकर को दो सप्ताह के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया है.