गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट ने जारी किया प्रोडक्शन वारंट, यौन शोषण और फर्जीवाड़ा मामले में गंभीर आरोप
पटियाला हाउस कोर्ट ने यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है. कोर्ट ने दिसंबर में पेश होने का आदेश दिया है. चैतन्यानंद पर फर्जी डिप्लोमैट नंबर का इस्तेमाल और छात्राओं के साथ आपत्तिजनक हरकतों का आरोप है.
Red Fort Car Blast: लाल किला कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों की पटियाला हाउस कोर्ट ने NIA रिमांड 10 दिन बढ़ाई
पटियाला हाउस कोर्ट ने लाल किला कार ब्लास्ट मामले में एनआईए रिमांड पर चल रहे सातों आरोपियों की रिमांड अवधि 10 दिन के लिए बढ़ा दी है. जांच में कई खुलासे हुए हैं, जिनमें बिलाल वानी, दानिश, उमर नबी, शोएब और आमिर की कथित भूमिका सामने आई है.
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज, दिल्ली पुलिस की आपराधिक शाखा ने दर्ज किया FIR
National Herald Case: दिल्ली पुलिस ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य नेताओं के खिलाफ नई FIR दर्ज की है. आरोप है कि कांग्रेस से जुड़ी कंपनी AJL को धोखाधड़ी से कब्जे में लेने के लिए आपराधिक साजिश रची गई. कोर्ट 16 दिसंबर को ED की चार्जशीट पर फैसला सुनाएगा.
गैंगेस्टर अनमोल बिश्नोई के एनआईए रिमांड की अवधि को पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 दिनों के लिए बढ़ाया
गैंगेस्टर अनमोल बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट ने एनआईए रिमांड की अवधि को 7 दिन के लिए बढ़ा दिया है. विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा की कोर्ट ने रिमांड की अवधि को बढ़ा दिया है. एनआईए ने 10 दिन की रिमांड की मांग की थी.
यासीन मलिक को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया आदेश
जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने यह आदेश दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से पेश वकील ने मलिक की चिकित्सा रिपोर्ट पेश किया, जिसमें कहा गया है कि यासीन मलिक को कोई जानलेवा बीमारी नहीं है.
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया-राहुल के खिलाफ दायर चार्जशीट पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 16 दिसंबर को सुनाएगा फैसला
नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य के खिलाफ दायर चार्जशीट पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 16 दिसंबर को फैसला सुनाएगा. डॉक्टर विशाल गोगने की कोर्ट ने फैसला तैयार नही होने के कारण फैसले को टाल दिया है.
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका में संशोधन की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट करेगा सुनवाई, राज्य सरकार और पुलिस ने जताया विरोध
दिल्ली हाई कोर्ट 16 अप्रैल 2026 को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की याचिका पर सुनवाई करेगा. याचिका में संशोधन की मांग की गई है, जबकि राज्य सरकार और दिल्ली पुलिस ने इसका विरोध किया है.
महिला गरिमा उल्लंघन मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और हरियाणा सरकार को नोटिस
देश भर के संस्थानों में महिलाओं की गरिमा, निजता और शारीरिक स्वायत्तता के व्यापक उल्लंघन के खिलाफ तत्काल न्यायिक हस्तक्षेप की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने उन सभी नए निकायों में 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण अधिसूचित करने पर रोक लगा दिया है, जिनके चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है.
मकोका मामले में जेल में बंद आप नेता नरेश बलियान को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं
Delhi हाई कोर्ट ने मकोका के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर से पूर्व विधायक नरेश बालियान की ओर से दायर जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है.





