Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म धुरंधर की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की. याचिका में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन, भारतीय सेना को पार्टी बनाया गया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों के खिलाफ प्रमोशन में कथित अनियमितताओं के मामले में लोकपाल द्वारा शुरू की गई कार्यवाही को रद्द कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रेलवे से पूछा है कि दुर्घटना बीमा कवर केवल ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले यात्रियों को ही क्यों दिया जाता है? ऑफलाइन टिकट बुक करने वालों को क्यों नहीं दिया जाता है?

लड़कियों से यौन शोषण के मामले में तिहाड़ जेल में बंद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती सहित अन्य के खिलाफ दायर चार्जशीट पर पटियाला हाउस कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है.

जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर को पटियाला हाउस कोर्ट ने आगामी 1 दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेने की अनुमति दे दी है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता अजय देवगन को बड़ी राहत देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और अमेजॉन से उनके डिपफेक वीडियो, फोटो और AI जनरेटेड अश्लील या आपत्तिजनक सामग्री तुरंत हटाने का निर्देश दिया है.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने रेलवे को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ट्रेनों में मांसाहारी भोजन में केवल हलाल मांस परोसा जाता है.

लाल किला कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आतंकी जासिर बिलाल वानी को NIA रिमांड के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसकी रिमांड सात दिन के लिए बढ़ा दी है.

1984 के सिख विरोधी दंगों में दोषी ठहराए गए बलवंत खोखर, जो आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. बलवंत खोखर ने दिल्ली हाई कोर्ट में 21 दिन की फरलो के लिए याचिका दायर की है. कोर्ट ने दिल्ली सरकार और तिहाड़ जेल अधिकारियों को अगली सुनवाई से पहले रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना को दिव्यांगजनों के लिए महीने में दो शो आयोजित करने का निर्देश दिया है. यह कदम समाज में सम्मान बढ़ाने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लिया गया है. मामले की सुनवाई दिव्यांगजनों का मजाक उड़ाने के आरोपों के सिलसिले में चल रही है.