गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
‘ट्रिब्यूनल्स पर कार्यपालिका का दबाव अस्वीकार्य’, एक्ट के प्रावधानों को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
Supreme Court News: ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट 2021 को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया. मामले में कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि ट्रिब्यूनल्स पर कार्यपालिका की अत्यधिक पकड़ न्यायिक स्वतंत्रता के खिलाफ है.
अल फलाह यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्धिकी 13 दिन की ईडी रिमांड पर।
साकेत कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार अल फलाह यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्धिकी को 13 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है इसलिए रिमांड जरूरी है.
राजनीतिक लड़ाई के लिए CBI के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड विधानसभा नियुक्ति जांच में प्रारंभिक जांच की अर्जी खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच को लेकर गंभीर चिंता जताई है. सीजेआई बी आर गवई ने सुनवाई के दौरान पूछा कि राजनीतिक लड़ाई के लिए सीबीआई का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है.
डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग महिला से करोड़ों हड़पने वाले आरोपी जेल में ही रहेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले में बड़ा आदेश जारी करते हुए कहा है कि 72 वर्षीय महिला वकील से 3.29 करोड़ की ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को किसी भी स्थिति में जमानत नही दी जाए.
देश में हर 8 मिनट में एक बच्चा लापता, सुप्रीम कोर्ट ने जताई गंभीर चिंता
सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में बढ़ते लापता बच्चों के मामलों पर गंभीर चिंता जताई है. कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट्स के अनुसार हर 8 मिनट में एक बच्चा लापता हो जाता है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है.
दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार दानिश को पटियाला हाउस कोर्ट के एनआईए कोर्ट ने 10 दिनों के लिए एनआईए रिमांड पर भेजा
दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार दानिश को पटियाला हाउस कोर्ट के एनआईए कोर्ट ने 10 दिनों के लिए एनआईए रिमांड पर भेज दिया हैं. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चंदना ने यह आदेश दिया है.
दिल्ली हाई कोर्ट तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर 21 नवंबर को करेगा सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर 21 नवंबर को सुनवाई करेगा. महुआ मोइत्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट में लोकपाल की ओर से सीबीआई को चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति देने के खिलाफ याचिका दायर की है.
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित पोस्ट करने वाले एसोसिएट प्रोफेसर को सुप्रीम कोर्ट से झटका
सुप्रीम कोर्ट से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित पोस्ट करने वाले एसोसिएट प्रोफेसर मोहम्मद अमीर अजमद अली खान महमूदाबाद को झटका लगा हैं. कोर्ट ने उसे विदेश जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस कम्युनिकेशंस मामले में जारी किया नोटिस, मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम), उसके ग्रुप की कंपनियों और उनके प्रवर्तक अनिल अंबानी से जुड़े कथित बड़े बैंकिंग और कॉरपोरेट धोखाधड़ी की जांच की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा हैं.
सीजेआई बी आर गवई ने दिल्ली में सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के सुझाव को किया खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के मामले में दिशा-निर्देश दिया हैं. सीजेआई बी आर गवई ने निर्माण कार्यों पर रोक लगाने का सुझाव खारिज करते हुए केंद्र सरकार से समाधान निकालने को कहा.





