Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को कुछ शर्तों के साथ 25 से 31 दिसंबर तक घर रहने की अनुमति दी है. कोर्ट ने गवाहों को धमकाने और प्रभावित करने के आरोपों की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराने का निर्देश भी दिया है.

उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे की 29 एकड़ जमीन के कब्जे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहत को बरकरार रखा है.

दिल्ली दंगा मामले में जेल में बंद शरजील इमाम, उमर खालिद और अन्य की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है.

दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट मामले में एनआईए ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शोएब और आमिर राशिद अली को कोर्ट में पेश किया गया, जहां आमिर और जासिर बिलाल वानी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने छह वर्षीय बच्चे पर हमला करने वाले पिटबुल कुत्ते के मालिक, केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस और एमसीडी को चार सप्ताह में जवाब देने का नोटिस जारी किया है.

रोहिणी कोर्ट ने गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले में आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया.

इंडिगो फ्लाइट रद्द मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाकर मामले पर संज्ञान लिया है. कोर्ट ने कहा कि आधी अधूरी जानकारी के साथ यह याचिका दायर की गई है.

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू, सहित अन्य की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई से फिलहाल इनकार कर दिया है.

फर्जी नेम प्लेट और छात्रों के साथ अश्लील हरकतों के मामले में गिरफ्तार स्वामी चैतन्यानंद को पटियाला हाउस कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

दिल्ली के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आमिर राशिद की एनआईए रिमांड को पटियाला हाउस कोर्ट ने सात दिन के लिए बढ़ा दिया है.