Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली दंगों के मामले में उमर खालिद ने अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की है. अब कड़कड़डूमा कोर्ट इस याचिका पर 11 दिसंबर को सुनवाई करेगी.

जम्मू और कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी की मानहानि याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई की गई. अहम निर्देश देते हुए अदालत ने मामले की सुनवाई 16 दिसंबर के लिए टाल दी है.

Supreme Court On BLO Security: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देशभर में SIR के काम में लगे BLO की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए बड़ा आदेश दिया है.

देशभर में लापता बच्चों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है.

भारतीय नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने सोनिया गांधी और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 6 जनवरी को अगली सुनवाई करेगा. यह याचिका विकास त्रिपाठी ने दायर की थी.

तिहाड़ जेल में बंद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली कोर्ट ने फर्जी नेम प्लेट और लाल बत्ती वाले नंबर प्लेट के मामले में एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है.

सुप्रीम कोर्ट ने कैश फॉर जॉब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी को राहत दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में मध्य प्रदेश के विधायक अरविंद पटेरिया पर लगे आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का संकेत दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान रेप मामले में आसाराम को मिली अंतरिम जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी. यह याचिका शाहजहांपुर निवासी पीड़िता के परिवार ने दायर की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के हाई कोर्ट में महिलाओं के खिलाफ दी गई विवादास्पद टिप्पणियों पर चिंता जताई है. सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि ऐसे अवलोकन पीड़िताओं के अधिकार और गरिमा पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं.