Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश, नियम व दिशानिर्देशों का कथित रूप से उल्लंघन के मामले में हाई कोर्ट ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्यन मान और अन्य उम्मीदवारों से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

दिल्ली आर्बिट्रेशन वीकेंड 2025 के तहत आयोजित समारोह के दौरान जस्टिस विक्रमनाथ ने एआई को लेकर कहा कि टेक्नोलॉजी सहायता हो सकती है, लेकिन न्याय के मूल में इंसानियत है,

10वें अखिल भारतीय केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीजेआई बीआर गवई ने कहा कि न्यायपालिका का अस्तित्व तभी सार्थक है, जब उसमें पारदर्शिता, जिम्मेदारी और जनविश्वास बना रहे.

धौला कुंआ बीएमडब्ल्यू हादसा मामले में आरोपी गगनप्रीत कौर को राहत नहीं मिली. कोर्ट ने 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ाई. सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल और लाइसेंस जांच के केंद्र में.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 6 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाए गए दत्तक माता-पिता की दोषसिद्धि को सही ठहराया. कोर्ट ने कहा कि बच्ची की तस्करी हुई हो सकती है, लेकिन जांच एजेंसियों ने इस पहलू की अनदेखी की.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को सुनसान पड़े अस्पताल क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है ताकि ऐसे स्थानों का दुरुपयोग यौन हिंसा के लिए न हो. कोर्ट ने अस्पताल में काम करने वाली युवती के साथ हुए क्रूर बलात्कार मामले में आरोपी को जमानत देने से इनकार किया.

समीर मोदी, जो भगोड़े ललित मोदी के भाई हैं, को 2019 के रेप मामले में दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उनकी जमानत याचिका का विरोध करते हुए खारिज करने की मांग की है. कोर्ट ने 22 सितंबर को जमानत याचिका पर सुनवाई तय की है.

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने AAP नेता नरेश बालियान से जुड़े मकोका मामले में 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है. एक आरोपी अमरदीप को 7 दिन की रिमांड पर भेजा गया है. पुलिस और कोर्ट के बीच दस्तावेजों की प्रक्रिया भी जारी है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माता करण जौहर को बड़ी राहत देते हुए सोशल मीडिया और वेबसाइट्स पर उनके खिलाफ अपमानजनक सामग्री हटाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने बिना अनुमति उनके फोटो, नाम और आवाज के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाई है.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन और भारी वाहनों के उपयोग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने कड़ी टिप्पणियां की हैं. कोर्ट ने चुनाव से संबंधित वीडियो फुटेज संरक्षण का आदेश दिया है.