गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
शरजील इमाम-उमर खालिद को मिलेगी जमानत? सुप्रीम कोर्ट में 22 सितंबर को होगी सुनवाई
दिल्ली दंगों 2020 के यूएपीए मामले में सुप्रीम कोर्ट 22 सितंबर को शरजील ईमाम, उमर खालिद और अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. एसजी तुषार मेहता ने कहा कि यह सुनियोजित और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले हैं, इसलिए जमानत नहीं दी जानी चाहिए.
CLAT-PG परीक्षा के अंकों के आधार पर वकीलों के भर्ती करने के NHAI के फैसले पर रोक
दिल्ली हाईकोर्ट ने NHAI की 44 वकीलों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है, जिसमें CLAT पीजी परीक्षा के अंकों का आधार बनाया गया था. अदालत ने कहा कि शिक्षा योग्यता के लिए आयोजित परीक्षा अंकों का रोजगार चयन में प्रयोग करना उचित नहीं है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने नाबालिग बेटी के यौन शोषण के आरोपी पिता का जमानत रद्द किया
दिल्ली हाईकोर्ट ने नाबालिग बेटी को पोर्न देखने के लिए मजबूर करने और पांच साल तक बलात्कार करने के आरोपी पिता की जमानत रद्द कर दी. अदालत ने इसे चौंकाने वाला और विकृत बताया.
परिवार से संबंध तोड़ने का पति पर दबाव बनाना क्रूरता है और यह तलाक का आधार- दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति पर परिवार से संबंध तोड़ने का दबाव बनाना और सार्वजनिक अपमान करना मानसिक क्रूरता के तहत आता है और यह तलाक का आधार बन सकता है. अदालत ने पारिवारिक अदालत के आदेश को बरकरार रखा और पत्नी की चुनौती को खारिज किया.
केजरीवाल आवास मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पारदर्शी नीति की मांग
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आवास आवंटन अधिकारियों की मर्जी पर निर्भर नहीं हो सकता. अदालत ने केंद्र सरकार से मौजूदा नीति व पूर्व आवंटनों का विवरण हलफनामे के रूप में मांगा है.
बिहार के मगध विश्वविद्यालय द्वारा एक वकील की शैक्षणिक डिग्री के CBI जांच का सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के मगध विश्वविद्यालय द्वारा एक वकील की शैक्षणिक डिग्री को संदिग्ध पाते हुए मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया है. सीबीआई को 30 नवंबर 2025 तक रिपोर्ट सौंपनी होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने सिख विवाहों के पंजीकरण के लिए चार महीने में नियम बनाने का दिया निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने आनंद विवाह अधिनियम, 1909 के तहत सिख विवाहों के पंजीकरण के लिए नियम बनाने का निर्देश केंद्र सरकार, सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिया है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने चार माह के भीतर नियम बनाने का आदेश दिया है.
राजस्थान के स्थानीय छात्रों के लिए शिक्षा में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने जोधपुर के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में राजस्थान के छात्रों के लिए 25% डोमिसाइल आरक्षण को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया. हाई कोर्ट ने इस आरक्षण को वैध मानते हुए कहा कि इससे संविधान का कोई उल्लंघन नहीं होता है.
सीजेआई बी. आर. गवई ने विष्णु प्रतिमा बयान को लेकर स्पष्ट किया, सोशल मीडिया पर गलतफहमी पर जताया खेद
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई ने विष्णु प्रतिमा को लेकर अपने बयान की सोशल मीडिया पर हुई गलत व्याख्या पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी उनका समर्थन करते हुए सोशल मीडिया की तेज प्रतिक्रिया पर टिप्पणी की.
धौला कुंआ BMW हादसा: पटियाला हाउस कोर्ट ने SHO को नोटिस जारी कर CCTV सुरक्षित रखने का निर्देश दिया
धौला कुंआ मेट्रो स्टेशन के पास हुए BMW हादसे के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने SHO को CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश दिया है. जांच अधिकारी को केस फाइल लेकर कोर्ट में मौजूद रहने को कहा गया है. आरोपी की CCTV मांग खारिज कर दी गई है.





