Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट 13 अक्टूबर से रोजाना सुनवाई करेगी. लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के कई सदस्य आरोपी हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने डूसू अध्यक्ष चुनाव रद्द करने की मांग पर दिल्ली विश्वविद्यालय और मुख्य चुनाव आयुक्त को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने ईवीएम और चुनाव से जुड़े दस्तावेज सुरक्षित रखने का आदेश दिया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने जाफराबाद दंगों मामले में आरोपी देवांगना कलिता की याचिका खारिज कर दी है. अगली सुनवाई 2 दिसंबर को जस्टिस रविंद्र डुडेजा की अदालत में होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों से संबंधित यूएपीए मामले में आरोपी शरजील ईमाम, उमर खालिद, गुलफिशा फातिमा सहित अन्य की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

मानहानि के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक बडी टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि मानहानि को अपराध की श्रेणी से बाहर करना चाहिए. कोर्ट ने यह टिप्पणी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर अमिता सिंह की ओर से दायर मानहानि मामले में कई है.

सुप्रीम कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में कथित आरोपी फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी के आग्रह पर याचिका को वापस लेने की अनुमति दे दी है.

हत्या के मामले में कथित आरोपी मध्य प्रदेश के विधायक अरविंद पटेरिया को लेकर दायर याचिका पर मध्य प्रदेश सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने 2 सप्ताह में जवाब देने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट फोन टैपिंग मामले में तेलंगाना के पूर्व विशेष खुफिया ब्यूरो प्रमुख टी. प्रभाकर राव को मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ दायर तेलंगाना सरकार की याचिका पर 8 अक्टूबर को सुनवाई करेगा. राज्य सरकार की ओर से याचिका दायर कर अंतरिम जमानत को रद्द करने की मांग की है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गठित समिति की सहायता के लिए वकील रोहन सिंह और वकील समीक्षा दुआ को सलाहकार नियुक्त किया है.

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा मामले को लेकर दायर याचिका पर केंद्र सरकार, डीजीसीए सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने नोटिस जारी किया है.