Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


Legal News: दिल्ली हाई कोर्ट ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पैरोल या फरलो पर रिहा होने वाले दोषियों को आत्मसमर्पण की तारीख लिखित रूप में दें और उसकी पावती लें, ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो.

Justice Yashwant Verma Case: जस्टिस यशवंत वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इन-हाउस कमेटी की रिपोर्ट को चुनौती दी है. रिपोर्ट में उन्हें जली हुई नकदी के मामले में दोषी ठहराया गया था.

Balakot Airstrike Pilot: 2019 बालाकोट एयर स्ट्राइक में शामिल लड़ाकू पायलट और उनकी पत्नी के वैवाहिक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर रोक लगाने की याचिका में ADR ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल किया. हलफनामे में आधार और राशन कार्ड को अस्वीकार करने की चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने आईएसआईएस के कथित सदस्य मोहम्मद रिजवान अशरफ की जमानत याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि उस पर गंभीर आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत आरोप हैं और उसकी रिहाई जांच में बाधा बन सकती है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि दोस्ती किसी पुरुष को बिना सहमति यौन संबंध बनाने का अधिकार नहीं देती, और नाबालिग की सहमति भी कानूनन मान्य नहीं मानी जाती है.

1993 इंडियन एयरलाइंस हाईजैकिंग केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हरि सिंह को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने सजा समीक्षा बोर्ड के फैसले को खारिज करते हुए नए सिरे से विचार का आदेश दिया है.

दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर लगे प्रतिबंध पर पुनर्विचार की मांग की है. सरकार ने तर्क दिया है कि मौजूदा नियम मध्यम वर्ग पर बोझ डालते हैं और वैज्ञानिक अध्ययन की आवश्यकता है.

NEET Student Death: सुप्रीम कोर्ट ने विशाखापत्तनम में नीट छात्र की संदिग्ध मौत की जांच सीबीआई को सौंपी. कोर्ट ने सभी राज्यों को कोचिंग संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा के नियम बनाने के निर्देश दिए.

26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा ने जेल से परिवार से बात करने की इजाजत मांगी है. पटियाला हाउस कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से जवाब तलब किया है. अगली सुनवाई 1 अगस्त को होगी.