Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए 29 जुलाई को आदेश सुनाने की तारीख तय की है. कोर्ट यह तय करेगा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य को समन जारी होगा या नहीं.

उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज़ पर दिल्ली हाई कोर्ट की रोक के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई करेगा. फिल्म निर्माता अमित जानी ने रोक हटाने की मांग की है.

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में गिरफ्तार किए जा चुके बिभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट ने श्रीलंका यात्रा की अनुमति दी. कोर्ट ने कहा, 'यह उनका अधिकार है.' फिलहाल, बिभव बेल पर बाहर हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने जांच अधिकारी की अनुपस्थिति और अपर्याप्त तैयारी के लिए दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई. अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी, आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक लगी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने नाबालिग लड़की से बलात्कार और हत्या के आरोपी रजब अली खान की जमानत खारिज की. मेडिकल साक्ष्य और गवाहों के बयान आरोपी के खिलाफ गए थे. उसे दोषी पाया गया.

सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज के दुरुपयोग से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा. एक याचिका में तिरंगे की गरिमा की रक्षा और राजनीतिक, धार्मिक उपयोग पर रोक लगाने की मांग की गई है.

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का दावा, यंग इंडियन ने बिना निवेश 2000 करोड़ की संपत्ति हथियाई. एएसजी एसवी राजू ने कहा, डोनेशन देने वालों को टिकट दिया गया, चैरिटी का काम कभी शुरू नहीं हुआ.

हैदराबाद स्थित नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के दीक्षांत समारोह में सीजेआई बी. आर. गवई ने भारतीय न्याय प्रणाली की खामियों और लंबित मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई.

1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े केस में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ अहम गवाही पूरी हो गई है. कोर्ट में ऑडियो क्लिप चलाई गई, हत्या और भीड़ को उकसाने के आरोपों में मुकदमा जारी है.

दलित ईसाइयों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चर्च में जातिगत भेदभाव और बहिष्कार के आरोप लगाए हैं. अल्पसंख्यक आयोग ने जांच से इनकार करते हुए याचिका को खारिज करने की मांग की है.