Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


सुप्रीम कोर्ट ने 18 साल से लंबित सलवा जुडूम मामले को बंद करने का आदेश दिया. कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में शांति और पुनर्वास के लिए केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर काम करने को कहा.

मुंबई 26/11 आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट 9 जून को सुनवाई करेगा. राणा ने जेल में रहते हुए अपने परिवार से बात करने की अनुमति मांगी है, जिस पर एनआईए ने आपत्ति जताई है.

पश्चिम बंगाल में 2021 चुनावों के दौरान बीजेपी समर्थक परिवार पर हमले के आरोपियों की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी. कोर्ट ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया और निष्पक्ष सुनवाई पर असर की आशंका जताई.

भिंड में पत्रकारों की पिटाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश पुलिस को नोटिस जारी किया है. पत्रकारों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. कोर्ट ने 9 जून को अगली सुनवाई तय की है.

योगेश गौड़ा हत्याकांड में आरोपी कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी की जमानत रद्द करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट 5 जून को सुनवाई करेगा. CBI ने गवाहों को प्रभावित करने का आरोप लगाया है.

NEET PG 2025 परीक्षा को लेकर NBE ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 3 अगस्त को परीक्षा आयोजित करने की मांग की है. एक शिफ्ट में परीक्षा कराने की तकनीकी दिक्कतों का हवाला देते हुए यह मांग की गई है.

यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे को जलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता ने मध्य प्रदेश में कचरा नष्ट करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की. कोर्ट ने गर्मियों की छुट्टी के बाद सुनवाई करने का निर्णय लिया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने पॉक्सो केस में आरोपी की एफआईआर रद्द करते हुए अनोखी सजा सुनाई. दोषी को एक महीने अस्पताल में सेवा और सेना कोष में 50 हजार रुपये दान करने का आदेश दिया गया. कोर्ट ने पीड़िता की निजता और भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला सुनाया.

कबूतरों को दाना खिलाने से हो रहे पर्यावरणीय नुकसान पर स्कूली छात्र की याचिका पर एनजीटी ने दिल्ली सरकार, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और एनडीएमसी को नोटिस जारी किया. याचिका में कबूतरों की बीट से फैल रहे प्रदूषण और स्वास्थ्य जोखिमों को उठाया गया है.

पश्चिमी दिल्ली मॉल धोखाधड़ी मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने मंजूरी में देरी पर नाराज़गी जताते हुए सरकार के प्राधिकरण को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट अगस्त में अगली सुनवाई करेगा.