Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने लालू यादव की याचिका पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार किया. कोर्ट ने CBI को नोटिस जारी कर 6 हफ्तों में जवाब मांगा है, अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी.

रोहिणी कमर्शियल कोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर के साथ दुर्व्यवहार और झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप की धमकी के मामले में हरियाणा पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई है. जांच में लापरवाही और कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर कारण बताओ नोटिस जारी.

2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों और अगस्ता वेस्टलैंड मामले की सुनवाई कर रहे जजों पुलस्त्य प्रमाचला, समीर बाजपेयी और संजीव अग्रवाल का तबादला कर दिया गया है. कुल 135 जजों का ट्रांसफर हुआ है.

दिल्ली की सत्र अदालत ने दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में कानून मंत्री कपिल मिश्रा को मिली राहत बरकरार रखी है. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को तय की है, जबकि मजिस्ट्रेट कोर्ट की जांच के आदेश पर रोक जारी है.

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बजरंग पुनिया के खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि का मामला आपसी समझौते के बाद बंद कर दिया. पहलवानों के आंदोलन के दौरान दिए गए बयान को लेकर हुआ था विवाद.

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि ये केस एक और उदाहरण को दर्शाता है कि हाल ही में समाज में झूठी यौन उत्पीड़न से संबंधित मामले में वृद्धि हुई है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने छावनी क्षेत्र में सैनिकों के लिए पुलिया और सड़क की सफाई का आदेश दिया. पीडब्ल्यूडी को 18 जून तक रिपोर्ट देनी होगी. एफओबी निर्माण भी जारी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अनुराग ठाकुर की याचिका पर केंद्र, बीएफआई और अन्य को नोटिस जारी किया. बीएफआई चुनाव मामले में अगली सुनवाई 18 अगस्त को. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाएं एकत्रित कीं.

Explosive Substances Act: पूर्व विधायक किशोर समरीते को संसद उड़ाने की धमकी के मामले में 6 महीने की सजा. दिल्ली कोर्ट ने आईपीसी धारा 506 के तहत दोषी ठहराया.

टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पुरी को 50 लाख रुपये का हर्जाना देने और माफी मांगने का आदेश दिया गया था. कोर्ट ने उनके वेतन की कुर्की का आदेश भी दिया है.